उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत
Modified Date: July 6, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: July 6, 2026 12:38 am IST

मुरादाबाद, पांच जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ओम प्रकाश (23) और प्रिंस (24) के रूप में हुई है। दोनों मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में बीएससी (कृषि) के छात्र थे और बिहार के सहरसा जिले के निवासी थे।

मझोला थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि ओम प्रकाश और प्रिंस मोटरसाइकिल से मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक चौराहे पर पहुंचे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र कई मीटर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में