बागपत में टेंट कारोबारी और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत
बागपत में टेंट कारोबारी और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत
बागपत (उप्र), 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टेंट व्यापारी और उसके बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की भी यहां अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वरुण लोहारी ने पुरानी रंजिश के कारण मंगलवार को बड़ौत इलाके में टेंट व्यापारी सोहन लाल (55) और उसके बेटे विकास (30) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह भी घटना में घायल हो गया था और मंगलवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बुधवार को बताया कि मृतक पिता-पुत्र के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि एक नामजद आरोपी बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से रंजिश थी। वर्ष 2015 में बड़ौत पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद विवाद और बढ़ गया। 2023 में वरुण लोहारी गुट की संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया, जिसके बाद परिवार ने बागपत छोड़ दिया और देहरादून में रहने लगा। जांचकर्ताओं के मुताबिक, लोहारी एक आपराधिक मामले की सुनवाई के सिलसिले में मंगलवार को अदालत आया था। इस दौरान घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों को खंगाल रही है। इस घटना के कारण बड़ौत शहर में तनाव फैल गया, जिससे एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हत्याओं के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भरोसा जताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूरी तरह से खुलासा हो जाएगा। भाषा सं जफर गोलागोला
लेखक के बारे में
Web Title: बागपत में टेंट कारोबारी और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत
BAGHPAT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm