उप्र : युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना
उप्र : युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना
बागपत, छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में बागपत की एक अदालत ने वर्ष 2022 में एक युवक की हत्या के मामले में दो व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बड़ौत थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी लोकेन्द्र और आशीष पर वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता के पुत्र विशाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की हत्या से संबंधित धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले को उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत चिन्हित किया गया था और पुलिस तथा अभियोजन पक्ष के समन्वित प्रयासों से इसकी प्रभावी पैरवी की गई।
मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तृतीय ने शनिवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अदालत ने दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
भाषा
सं, जफर रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना
BAGHPAT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm