Balaghat Naxal Surrender: हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता ओयाम ने किया आत्मसमर्पण, बंदूक छोड़ थामा संविधान का दामन, तीन राज्यों में थी इतने लाख रूपए का इनाम
Balaghat Naxal Surrender: हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता ओयाम ने किया आत्मसमर्पण, बंदूक छोड़ थामा संविधान का दामन, तीन राज्यों में थी इतने लाख रूपए का इनाम

Balaghat Naxal Surrender
- गन छोड़कर कलम की राह पर
- हथियार छोड़कर सुनीता ओयाम ने किया आत्मसमर्पण
- तीन राज्यों में थी 14 लाख की इनामी
बालाघाट: Balaghat Naxal Surrender: नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमएमसी जोन की हार्डकोर सशस्त्र महिला नक्सली सुनीता ओयाम ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार की कड़ी और संवेदनशील नीति का यह बड़ा परिणाम माना जा रहा है। सुनीता पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन में रही सक्रिय
1 नवंबर को थाना लांजी के चौरिया कैंप में सशस्त्र नक्सली सुनीता पिता बिसरू ओयाम, निवासी गोमवेटा, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) ने बालाघाट पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सुनीता नक्सली संगठन में एरिया कमांडर (एसीएम) के पद पर थी और इंसास राइफल सहित हथियारबंद दल में सक्रिय रूप से शामिल थी। वह मलाजखंड-दर्रेकसा दलम के तहत एमएमसी (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय रही और कई नक्सली गतिविधियों में भाग ले चुकी थी। सुनीता वर्ष 2022 में संगठन से जुड़ी थी। छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र में छह महीने का सशस्त्र प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसने सेंट्रल कमेटी सदस्य (सीसीएम) रामदेर की गार्ड के रूप में काम किया।
समर्पण करो जीवन सुधारो अभियान
Balaghat Naxal Surrender: सरकार और पुलिस की लगातार अपील समर्पण करो जीवन सुधारो अभियान के तहत सुनीता ने हथियार छोड़कर संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास जताया। यह आत्मसमर्पण मध्यप्रदेश आत्मसमर्पण, पुनर्वास एवं राहत नीति 2023 के अंतर्गत पहला आत्मसमर्पण है। साथ ही 1992 के बाद यह पहला मौका है जब किसी अन्य राज्य की महिला नक्सली ने मध्यप्रदेश शासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले 10 महीनों में 1.46 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों को निष्क्रिय किया है। सरकार की सॉफ्ट टच अप्रोच और लगातार चल रहे पुलिस आउटरीच प्रोग्राम का यह प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है। बालाघाट पुलिस की पहल और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का असर अब साफ़ नजर आने लगा है।
यह भी पढ़ें
- तेरी वजह से बहन मर गई… इतना सुनते ही भांजे ने शव के पास मामा का कर दिया ये हाल, मंजर देख कांप उठे लोग
- भारत का बाहुबली रॉकेट GSAT-7R लॉन्च, ISRO की सफलता ने पूरे देश को गर्वित किया, आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान
- मदरसे से मिला नकली नोटों का जखीरा! मस्जिद के इमाम के कमरे से लाखों रुपए के नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एमएमसी जोन की हार्डकोर सशस्त्र महिला नक्सली सुनीता ओयाम ने बालाघाट पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balaghat Naxal Surrender: Hardcore female Naxalite Sunita Oyam surrenders
बालाघाट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm