Balrampur Road Accident News: भयानक सड़क हादसा.. अर्टिगा और ट्रक में टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत, मलबे में तब्दील हुई कार
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश …

Balrampur Road Accident News
Balrampur Road Accident News: बलरामपुर: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रावस्ती जनपद के वीरपुर भुलैया गांव से शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की अर्टिगा कार को बहराइच मार्ग पर बुधवार देर रात चकवा गांव के पास ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इसमें अर्टिगा सवार 12 लोगों में से पांच की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार ज़िला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। कार सवार सभी लोग गोंडा जिले के रहने वाले है।
बलरामपुर सड़क हादसा
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के मध्यनगर गांव निवासी राम सेवक के बेटे बब्बीराज की बारात श्रावस्ती के भुलैया गांव गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अर्टिगा कार से 12 लोग देर रात इटियाथोक के लिए निकले थे। रास्ते में चकवा गांव के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
Balrampur Road Accident News: कार चालक इलाहाबाद निवासी 26 वर्षीय अभय कुमार पुत्र सूर्यबली आर्या, धानेपुर गोंडा के 30 वर्षीय फूल बाबू पुत्र मोहन लाल, 25 वर्षीय जीवन पुत्र विनोद कुमार, आठ वर्षीय आदित्य पुत्र विनोद कुमार (दोनों सगे भाई हैं व धानेपुर के रहने वाले हैं) व इटियाथोक निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बच्चा लाल की मौत हो गई।
https://x.com/jmdnewsflash/status/1922851491913621664
मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर जताया शोक
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
https://x.com/ians_india/status/1922857346893742321
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur Road Accident News, Five people died tragically in a collision between Ertiga and truck
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pm