बलिया में स्कूल गिराने पर अखिलेश का तंज, अधिकारियों ने कार्रवाई का किया बचाव
बलिया में स्कूल गिराने पर अखिलेश का तंज, अधिकारियों ने कार्रवाई का किया बचाव
बलिया (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बलिया जिले में एक प्राथमिक स्कूल की इमारत को बुलडोजर से गिराए जाने का वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा नीत सरकार पर तंज कसने के बाद रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने इस कार्रवाई का बचाव किया।
यादव ने 'एक्स' पर वीडियो साझा किया, जिसमें बलिया जिले के पंदह शिक्षा खंड के डंकीनगंज में प्राथमिक स्कूल के भवन को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल होते हुए दिखाया गया है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए यादव ने लिखा, 'उप्र के स्कूलों पर बुलडोज़र का हमला, इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जाना तय है।'
उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री यादव के इस पोस्ट के बाद, बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने स्कूल भवन गिराने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इमारत के जर्जर होने के कारण इसे ध्वस्त किया जा रहा है।
सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘स्कूल का यह भवन वर्ष 1990 में निर्मित हुआ था। भवन में सिर्फ दो कमरे थे और इसके निर्माण के छत्तीस साल हो गए थे।’’
उन्होंने कहा, ''भवन और कमरे अत्यंत जर्जर हो गए थे, जिसके कारण समस्त विभागीय औपचारिकता पूरी करके इस भवन को ध्वस्त किया जा रहा है। भवन ध्वस्त होने के बाद उसी स्थान पर विद्यालय का नया भवन निर्मित होगा।''
शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से की जा रही है और यह पुरानी एवं जर्जर इमारत की जगह नयी इमारत बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
भाषा सं आनन्द आशीष
आशीष
लेखक के बारे में
Web Title: बलिया में स्कूल गिराने पर अखिलेश का तंज, अधिकारियों ने कार्रवाई का किया बचाव
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm