BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Babban Singh Raghuvanshi Video: भाजपा के रंगबाज नेता बब्बन सिंह पार्टी से निष्कासित.. महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का वीडियो हुआ था वायरल

भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पार्टी से निष्कासित

Babban Singh Raghuvanshi Video

Babban Singh Raghuvanshi Video

satya prakash
Published: 15 May 2025 | 9:16 pmModified: 16 May 2025 | 6:51 am
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का कथित अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी से निष्कासित किया गया।
  2. रघुवंशी ने वीडियो को फर्जी बताया, विधायक केतकी सिंह पर साजिश का आरोप लगाया।
  3. अमिताभ ठाकुर ने पुलिस से वीडियो की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Babban Singh Raghuvanshi Video: बलिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। विवाद बढ़ने पर बृहस्पतिवार को उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया।

Read More: Nirav Modi Bail Rejected: भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका.. 10वीं बार ख़ारिज हुई जमानत की याचिका, बताया भारत में जान का ख़तरा

यह वीडियो एक मांगलिक कार्यक्रम (बारात) का बताया जा रहा है। वीडियो में भाजपा नेता एक नर्तकी (डांसर) के साथ कथित रूप से अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं।

Babban Singh Raghuvanshi expelled from BJP

रघुवंशी 1993 में भाजपा के टिकट पर जिले के बांसडीह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह किसान सहकारी मिल-रसड़ा के उप सभापति हैं।

Babban Singh Raghuvanshi Video: बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे वीडियो और वक्तव्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

रघुवंशी ने इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह वीडियो फर्जी है तथा उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है।

उन्होंने इसके पीछे पार्टी के ही कुछ लोगों की साजिश होने का दावा करते हुए जिले के बांसडीह क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह और उनके परिवार का पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

रघुवंशी ने कहा कि पिछले दिनों दुर्गीपुर के ग्राम प्रधान की बारात बिहार में गई थी और विधायक केतकी के सिंह के परिवार और उनके लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

Babban Singh Raghuvanshi Video: उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ही मेरा गलत तरीके से वीडियो बनाया है। हम ऐसा काम नहीं कर सकते। हमारी उम्र हो गई। आज तक ऐसा नहीं हुआ है।’’

भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बृहस्पतिवार को बलिया के वयोवृद्ध भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद बलिया के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Read Also: FIR against rahul gandhi: दरभंगा में बिना अनुमति के संवाद करने पर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश देने की अपील की। उन्होंने मांग की कि अगर वीडियो सही पाया जाता है तो सहकारी मिल में रघुवंशी को उनके आधिकारिक पद से हटा देना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उ: एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उनकी छवि पर पड़े प्रभाव को देखते हुए उन्हें निष्कासित किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP leader Babban Singh Raghuvanshi expelled from party for circulating obscene video on social media

शहर की खबरें
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am