हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) शामली जिले में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और कथित साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।
शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को बुधवार शाम सिटी थाना क्षेत्र में तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि रोहित कथित तौर पर साजिश में शामिल था और शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए मामले के आरोपी मोहित का दोस्त था।
बालियान की 26 अगस्त 2026 को शामली में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने हत्या के संबंध में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दो कथित शूटर सुमित और मोहित 31 अगस्त को शामली जिले में पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए थे।
पुलिस अब इस हत्याकांड में तीन अन्य आरोपियों सत्यम कादियान, आर्यन संधू और राहुल उर्फ भोलू की तलाश कर रही है। तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है और उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाषा सं. ज़फ़र वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pm