BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर के साथ सार्थक चर्चा हुई:गोयल

Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:48 amModified: 01 Oct 2026 | 9:48 am

(सागर कुलकर्णी)

वॉशिंगटन, एक अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच परस्पर लाभकारी अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर के साथ ‘‘सार्थक चर्चा’’ की।

गोयल ने बुधवार को यहां से करीब 1,200 किलोमीटर दूर मिल्वॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर ग्रीर से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत करने और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करने के बाद यह मुलाकात हुई है।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत परस्पर लाभकारी अंतरिम समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए यूएसटीआर जैमीसन ग्रीर के साथ सार्थक चर्चा हुई।’’

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्रीर के साथ जी-20 के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

अमेरिका अभी जी-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है।

भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका में शुल्क व्यवस्था में बदलाव के कारण समझौते को लेकर आगे की बातचीत करनी पड़ी है।

गोयल ने 24 सितंबर को कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता ‘‘तय हो चुका है’’ और इसे तब लागू किया जाएगा, जब अमेरिका अपने बाजार में भारत को उसके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देगा।

अमेरिकी बाजार में भारत के प्रतिस्पर्धियों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के क्षेत्रीय संगठन (आसियान) के सदस्य, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं।

आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा, कंबोडिया और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर के साथ सार्थक चर्चा हुई:गोयल

People also search for:U.S. Lead Goel Greer
विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

01 Oct 2026 | 10:11 am
खाद्यान्न का हथियार के तौर पर इस्तेमाल और खाद्य सुरक्षा के जायज उपायों के बीच अंतर करें: गोयल

खाद्यान्न का हथियार के तौर पर इस्तेमाल और खाद्य सुरक्षा के जायज उपायों के बीच अंतर करें: गोयल

01 Oct 2026 | 9:37 am
खबर शेयर खुला

खबर शेयर खुला

01 Oct 2026 | 9:37 am
खबर रुपया खुला

खबर रुपया खुला

01 Oct 2026 | 9:36 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

01 Oct 2026 | 9:11 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am