BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बलिया के पूर्व सीएमओ और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

बलिया के पूर्व सीएमओ और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

बलिया के पूर्व सीएमओ और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Bhasha
Published: 18 Sept 2026 | 4:42 pmModified: 18 Sept 2026 | 4:42 pm

बलिया (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) बलिया की एक अदालत के आदेश के बाद जिले के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बलिया के कोतवाली थाने में जय नाथ राम (64) की शिकायत पर तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. आरडी राम और राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राकेश कुमार ने वर्ष 2019 में निजी रंजिश के कारण जय नाथ राम के बेटे प्रविंद्र कुमार के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि उस समय प्रविंद्र कुमार नाबालिग था।

अधिकारियों के अनुसार, किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर जिला अस्पताल ने प्रविंद्र कुमार की आयु 20 वर्ष निर्धारित की थी और अस्पताल ने 17 जनवरी 2022 को आयु प्रमाण पत्र जारी किया था।

हालांकि, आरोप है कि राकेश कुमार ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके साजिश के तहत आयु प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कराई और दर्ज आयु 20 वर्ष से बदलकर 22 वर्ष कर दी।

मामले में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट और दो चिकित्सकों की भूमिका होने का भी आरोप लगाया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुष्टि की कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेष कुमार पांडेय के 19 अगस्त के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बलिया के पूर्व सीएमओ और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

People also search for:UP court CMO FIR
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm