BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बलिया में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

बलिया में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

बलिया में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
Bhasha
Published: 27 Sept 2026 | 6:35 pmModified: 27 Sept 2026 | 6:35 pm

बलिया (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री राम गोविन्द चौधरी का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पैतृक गांव सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में सरयू नदी के तट से थोड़ी दूर स्थित एक स्थान पर चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह करीब 74 वर्ष के थे।

चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम लखनऊ से जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर ले जाया गया।

रविवार की सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके समर्थकों ने रुंधे गले और अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और विधायक प्रभु नारायण सिंह श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फफक पड़े।

गोसाईपुर में सरयू नदी के तट से थोड़ी दूर स्थित एक स्थान पर चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि चौधरी के इकलौते पुत्र रंजीत चौधरी ने दी।

इस मौके पर सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, राम भुवाल निषाद, पूर्व मंत्री और विधायक ओम प्रकाश सिंह व जियाउद्दीन रिजवी सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बलिया में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

People also search for:UP Chaudhary Funeral
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm