नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
बलिया (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने इसकी जानकारी दी।
जीआरपी के सूत्रों के अनुसार राजकीय रेलवे पुलिस के बलिया थाने में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शिवाई पट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्राथमिकी के हवाले से सूत्रों ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के अनुसार वह 15 मई को परिवार सहित सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से गुजरात के सूरत से रवाना हुई थी और जब बलिया रेलवे स्टेशन पर उसकी नींद खुली तो देखा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता है।
थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन पहले बलिया रेलवे स्टेशन के पास से किशोरी को मुक्त करा लिया।
उन्होंने किशोरी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान का हवाला देते हुए बताया कि बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चकनिया गांव के रुपेश सहनी ने उसे ट्रेन से अगवा कर लिया था और उसे बिहार के हाजीपुर लेकर गया।
सिंह ने बताया कि लड़की का आरोप है कि साहनी ने उससे जबरन शादी की और फिर उससे कई बार दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (जबरन शादी के लिये मजबूर करना), 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 65(1) (16 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ दुष्कर्म) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गयी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी 23 वर्षीय रुपेश सहनी को रविवार को बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर लाज वाली गली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिंह के मुताबिक गिरफ्तार रुपेश ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी के पिता के साथ सूरत में कम्पनी में काम करता था और इसी दौरान उसे किशोरी से प्रेम हो गया था।
उसने यह भी बताया कि वह घटना के समय वह उसी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था।
भाषा सं. सलीम मनीषा रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm