बलिया में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
बलिया में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
बलिया (उप्र), 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर नगरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुई, जब सोनू यादव अपने रिश्तेदार सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खंभे पर अपने घर की बिजली कनेक्शन का तार ठीक करने गया था।
प्राथमिकी के अनुसार, इसी दौरान सोनू और उसके भाई सुशील यादव का सुमेर और उसके परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
मारपीट में सोनू और उसका भाई घायल हो गए। दोनों को नगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सोनू को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगरा-गड़वार-बलिया मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे में अवरोध समाप्त हुआ।
रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक के एक रिश्तेदार अभिषेक यादव की तहरीर पर शैलेन्द्र यादव, उसके पिता सुमेर यादव, हरे राम यादव और राज कुमार यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि आंधी-बारिश के कारण सोनू के घर की बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी थी। वह सुमेर के घर के सामने बिजली के खंभे पर अपने घर की बिजली कनेक्शन का तार ठीक कर रहा था, जिसका सुमेर और अन्य लोगों ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद हुआ।
पुलिस ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: बलिया में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm