Balod News: बालोद में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत! बोरी पुल डूबने से 20 गांवों का संपर्क टूटा, हर साल की वही कहानी से छात्र-छात्राएं भी परेशान
Balod News: बालोद में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत! बोरी पुल डूबने से 20 गांवों का संपर्क टूटा, हर साल की वही कहानी से छात्र-छात्राएं भी परेशान

Balod News | Image Source | IBC24
- बालोद में बारिश से टूटा संपर्क,
- बोरी नाले पर पुल डूबा,
- 20 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित,
बालोद: Balod News: जिले के ग्राम बोरी भेंगारी मुख्य मार्ग पर स्थित एक नाले ने लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्राम बोरी के पास स्थित यह पुल बारिश के कारण उफान पर है। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।
Balod News: बारिश के तेज बहाव से पुल के दोनों किनारों की मिट्टी और मुरूम बह गई है, जिससे पुल की स्थिति और भी जर्जर हो गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुल के दोनों छोर पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर आवागमन न करे। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से पुल के दूसरे छोर पर बसे 20 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय बालोद से पूरी तरह टूट गया है। इससे न केवल ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
Balod News: बोरी गांव सहित आस-पास के गांवों के विद्यार्थी अब संस्थानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश के दिनों में यही स्थिति उत्पन्न होती है। पुल की ऊंचाई कम होने और रख-रखाव के अभाव में यह मार्ग हर मानसून में बंद हो जाता है। ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस पुल के उन्नयन और नए पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बालोद जिले के ग्राम बोरी के पास स्थित पुल भारी बारिश के कारण बेहद जर्जर हो चुका है। पुल पर पानी बह रहा है और आवाजाही पूरी तरह बंद है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balod News: 20 villages lost connectivity due to sinking of Bori bridge in Balod
बालोद
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm