Balod News: 35 साल से बिना भवन पढ़ रहे बच्चे, स्कूल की मांग पर भड़के ग्रामीण, जर्जर हालात के खिलाफ किया धरना
35 साल से बिना भवन पढ़ रहे बच्चे, स्कूल की मांग पर भड़के ग्रामीण…Balod News: Children studying without a building for 35 years

Balod News | Image Source | IBC24
- 35 साल से बिना भवन चल रहा हायर सेकेंडरी स्कूल,
- जर्जर हालत से तंग आकर किया धरना प्रदर्शन,
- प्रशासन ने दिया आश्वासन,
बालोद: Balod News: जिले के डौण्डी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला 36 में हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए भवन की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन लगभग तीन घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और ग्रामवासी शामिल रहे।
Balod News: गौरतलब है कि भर्रीटोला 36 में हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए अब तक शासन द्वारा अलग भवन स्वीकृत नहीं किया गया है। पिछले 35 वर्षों से संचालित हाई स्कूल के पुराने और जर्जर भवन में ही हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल दोनों की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। सीमित संसाधनों और जगह की कमी के कारण स्कूल दो पालियों में संचालित किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Balod News: ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन की हालत अत्यंत खराब है। छत का प्लास्टर गिर रहा है और भवन कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसके बावजूद शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर ग्रामीणों और बच्चों को धरना देने का निर्णय लेना पड़ा।
Balod News: प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से चर्चा की। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी बजट में भर्रीटोला हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही तात्कालिक समाधान के रूप में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण की भी बात कही गई। प्रशासन की इस पहल और आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "भर्रीटोला हायर सेकेंडरी स्कूल भवन" को लेकर अभी केवल प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आगामी बजट में प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल कोई निश्चित तारीख तय नहीं है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balod News: Children studying without a building for 35 years
बालोद
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm