Balod School Incident: छत्तीसगढ़ में छात्रों को नहीं देने दिया गया 10वीं की पूरक परीक्षा, स्कूल प्राचार्य की सख्ती, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
Balod School Incident: छत्तीसगढ़ में छात्रों को नहीं देने दिया गया 10वीं की पूरक परीक्षा, स्कूल प्राचार्य की सख्ती, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Balod School Incident, Atmanand English Medium School, 10th board exam issue, students denied exam, uniform controversy India, dress code vs education, Dallirajhara news,
- स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक संवेदनहीन घटना,
- दो छात्रों को 10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा देने से रोक दिया गया,
- "यूनिफार्म की वजह से भविष्य अधर में,
बालोद: Balod News: जिले के दल्लीराजहरा नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक संवेदनहीन घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल यूनिफार्म के नाम पर दो छात्रों को 10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा देने से रोक दिया गया। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या एक ड्रेस कोड बच्चों के भविष्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है?
Balod School Incident: जानकारी के अनुसार ग्राम कुसुमकसा के रहने वाले दो छात्र सामाजिक विज्ञान का पूरक पेपर देने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पहुँचे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों छात्रों की स्कूल ड्रेस पूरी तरह भीग गई थी। ऐसे में दोनों छात्रों ने यूनिफार्म की शर्ट पहनकर साथ में काले रंग की पैंट पहन परीक्षा केंद्र पहुँचना उचित समझा लेकिन वहां मौजूद परीक्षा केंद्र प्रभारी और स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से मना कर दिया। छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने की गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में दोनों छात्र 8 किलोमीटर दूर अपने गाँव कुसुमकसा लौटे भीगा हुआ यूनिफार्म दोबारा पहना और फिर से परीक्षा केंद्र पहुँचे। लेकिन इस बार उन्हें देरी से आने का हवाला देकर परीक्षा से बाहर कर दिया गया।
Read More : होटल में युवती से हैवानियत! लाभ दिलाने के नाम पर बुलाया, फिर कमरें में जो हुआ जानकर कांप उठे रूह
Balod School Incident: इस घटना के बाद दोनों छात्रों का एक साल बर्बाद हो गया। बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का क्रूर मज़ाक स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश का कारण बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बालोद कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। कलेक्टर ने इस घटना को गंभीर मानते हुए स्कूल प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब यह देखना बाकी है कि दोषियों के खिलाफ प्रशासन क्या कदम उठाता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, बोर्ड परीक्षा में छात्रों को परीक्षा देने से रोकना केवल यूनिफार्म के आधार पर संविधानिक और मानवाधिकारों के खिलाफ माना जाता है, खासकर जब परिस्थिति प्राकृतिक आपदा (जैसे बारिश) से जुड़ी हो।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balod School Incident: Students were not allowed to take 10th supplementary exam
बालोद
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm