Chhattisgarh Sen Samaj: अब सगाई के बाद भी लड़का-लड़की फोन पर नहीं कर पाएंगे बात! इन खास रस्मों में भी पाबन्दी, छत्तीसगढ़ में इस समाज ने बदल दिए शादी के नियम… जानिए और क्या बदला
Chhattisgarh Sen Samaj: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सेन समाज ने विवाह और सामाजिक परंपराओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। समाज की बैठक में शादी से जुड़ी कई पुरानी …

MARRIAGE
- सेन समाज ने बदली शादी परंपराएं
- जूता-छिपाई रस्म पर पूर्ण रोक
- सगाई के बाद मोबाइल बातचीत बंद
Chhattisgarh Sen Samaj: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सेन समाज ने विवाह और सामाजिक परंपराओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। समाज की बैठक में शादी से जुड़ी कई पुरानी रस्मों में बदलाव करने का फैसला किया गया है। सबसे अहम निर्णय यह लिया गया है कि विवाह समारोह में होने वाली जूता-छिपाई जैसी रस्मों को पूरी तरह बंद किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इन रस्मों के दौरान कई बार पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती थी, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा होता था। इसी कारण समाज ने इस परंपरा को समाप्त करने का फैसला लिया है।
Chhattisgarh Sen Samaj Marriage Rules: सगाई के बाद फोन पर बातचीत नहीं कर पाएंगे
इसके साथ ही सगाई के बाद और विवाह से पहले युवक और युवती के बीच मोबाइल पर निजी बातचीत पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन ने बताया कि सगाई के बाद कई बार फोन पर बातचीत के दौरान गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जिसके कारण शादी से पहले ही रिश्ते टूटने की नौबत आ जाती है। इन परिस्थितियों को रोकने और रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियम बनाया गया है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में बातचीत जरूरी हो, तो वह माता-पिता की मौजूदगी में ही की जा सकेगी। समाज की प्रदेश इकाई इस फैसले को पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर भी विचार कर रही है।
Sen Samaj Marriage Rules: बिना उचित कारण रिश्ता तोड़ा जाता है तो होगी कार्रवाई
सेन समाज के जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक के मुताबिक मंगनी या सगाई के बाद यदि बिना उचित कारण रिश्ता तोड़ा जाता है तो जिम्मेदार परिवार के खिलाफ समाज की ओर से सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि ऐसे फैसलों से अनावश्यक विवादों को रोका जा सकेगा और परिवारों को मानसिक व आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास ने बताया कि समाज के सभी निर्णय अनुभव और सामूहिक सहमति के आधार पर लिए जाते हैं और हर सदस्य को इनका सम्मान करना चाहिए।
Sen Samaj Marriage: दूसरी कई परंपराओं में भी किए गए बदलाव
विवाह से जुड़ी अन्य परंपराओं में भी बदलाव किए गए हैं। रिश्ता तय करने के दौरान लड़का या लड़की पक्ष से अधिकतम 15 लोग ही दूसरे पक्ष के घर जाएंगे, ताकि किसी भी परिवार पर आर्थिक दबाव न पड़े। सगाई में अंगूठी पहनाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है और केवल पुष्प भेंट करने का प्रावधान रखा गया है। वरमाला की रस्म केवल विवाह के समय ही होगी। इसके अलावा विवाह की हर रस्म में 100-100 रुपये देने का सामान्य नियम तय किया गया है।
समाज ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब विधवा महिलाओं को अपने पुत्र-पुत्री के विवाह सहित अन्य संस्कारों में पूरा अधिकार दिया जाएगा। बेटा न होने की स्थिति में बेटियों को अंतिम संस्कार में कंधा देने की अनुमति भी दी गई है। साथ ही समाज में छोटे-बड़े “पार” की परंपरा को खत्म कर समानता का संदेश दिया गया है। मृत्यु के बाद कफन ओढ़ाने की परंपरा बंद करते हुए मृतक परिवार को उनकी इच्छा अनुसार आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें
-
- Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी
- Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
- Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
- Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- US Submarine Strike: World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शादी में होने वाली जूता-छिपाई की रस्म बंद की गई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Sen Samaj
बालोद
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm