Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होली के मौके पर दुनियाभर के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और सभी के जीवन में शांति, उम्मीद और एकता लाए।

Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी

Donald Trump Holi Greetings / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 5, 2026 / 07:42 am IST
Published Date: March 5, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • डोनाल्ड ट्रंप ने होली के अवसर पर दुनियाभर के लोगों को दी शुभकामनाएं।
  • कहा – होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  • ट्रंप का संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।

नई दिल्ली : Donald Trump Holi Greetings अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रंगों के त्योहार होली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को बधाई दी है। व्हाइट हाउस से जारी एक आधिकारिक बयान में उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी मेलानिया की ओर से सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपना संदेश जारी करते हुए कहा, “मेलानिया और मैं उन सभी को शुभकामनाएं देते हैं जो हिंदू त्योहार होली मनाते हैं।” ट्रंप ने इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने वाला एक विशेष उत्सव बताया।

” मैं उन सभी अमेरिकियों को शुभकामनाएं देता हूं जो होली मनाते हैं “

अपने संदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन “बुराई पर अच्छाई की जीत” की खुशी मनाने का प्रतीक है। Donald Trump, ट्रंप ने दुनिया भर में त्योहार के लिए इकट्ठा हो रहे लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि यह समय खुशियों को साझा करने का है।

” यह दिन उम्मीद, शांति और एकता से भरा हो “

उन्होंने विशेष रूप से उन अमेरिकियों को भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं जो इस पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं। Hindu Festival Holi, उन्होंने अपने संदेश में आगे लिखा की यह दिन सभी के लिए उम्मीद, शांति और एकता से भरा हो। फ़िलहाल उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.