Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद Nitish Kumar Resignation
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination/Image Source: ANI
- CM नीतीश कुमार आज करेंगे नामांकन
- राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे
- गृहमंत्री अमित शाह साथ में रहेंगे मौजूद
पटना: Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
बिहार की राजनीति में तहलका! (nitish kumar latest news)
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनेंगे लेकिन अगले कुछ महीनों तक वह बिहार के मुख्यमंत्री पद को भी संभालते रहेंगे। संविधान के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री कम से कम छह माह तक राज्यसभा सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री पद (Nitish Kumar Resignation) भी रख सकते हैं। इस बीच उनके बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। बिहार में इस साल पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को दो सीटें मिलनी हैं। एनडीए की बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। भाजपा ने पहले ही अपने दो उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और सासाराम से लोकसभा चुनाव लड़ चुके शिवेश कुमार। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तीसरे उम्मीदवार के रूप में नामित हो चुके हैं।
नीतीश कुमार आज करेंगे राज्यसभा नामांकन (nitish kumar rajya sabha)
Nitish Kumar Rajya Sabha News: जेडीयू की दो सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जेडीयू की एक सीट के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं, जबकि दूसरी सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना नामांकन (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination) करेंगे। नीतीश कुमार 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 85 और बीजेपी ने 89 सीटें जीतकर सत्ता में मजबूती बनाई थी। चुनाव के दौरान ही उनके बेटे निशांत की चर्चा तेज हुई थी, लेकिन अब समीकरण बदलते हुए उसे पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी और उपमुख्यमंत्री की संभावना जोड़ी जा रही है।
यह भी पढ़ें
- मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत! सरकार ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर, मुश्किल में हों तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
- World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Facebook


