Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
Janjgir Hoil Children Alcohol/Image Source: AI generated
- होली पर सुकली गांव में डरावना मामला!
- बच्चे कोल्ड ड्रिंक में मिली शराब से बीमार
- युवक की सनसनीखेज हरकत का खुलासा
जांजगीर: Janjgir Hoil Children Alcohol: जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छत्तीसगढ़ में होली पर सनसनी (Children alcohol poisoning)
मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुकली गांव में होली के अवसर पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे।
बच्चे कोल्ड ड्रिंक में मिली शराब से बीमार (Alcohol in cold drink)
Janjgir Hoil Children Alcohol: परिजनों के अनुसार इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया। बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें
- मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत! सरकार ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर, मुश्किल में हों तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
- मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Facebook


