Ganga Maiya Mandir: नवरात्रि के पहले दिन गंगा मैया मंदिर में उमड़ी श्रध्दालुओं की भीड़, प्रज्वलित किए गए मनोकामना ज्योति कलश
Ganga Maiya Mandir: नवरात्रि के पहले दिन गंगा मैया मंदिर में उमड़ी श्रध्दालुओं की भीड़, प्रज्वलित किए गए मनोकामना ज्योति कलश

Ganga Maiya Temple/ Image Credit: IBC24
- आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है।
- माँ गंगा मैया मंदिर में पारंपरिक विधि विधान के साथ ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए।
- सुबह से ही मंदिर में माता के भक्तों का तांता लगा।
- माँ गंगा मैया मंदिर में 900 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया।
बालोद। Ganga Maiya Mandir: आदिशक्ति मां दुर्गा के आराधना का पर्व रविवार से शुरू हो गया और इस पर्व के पहले दिन से ही बालोद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित माता देवालयों में भक्तिमय वातावरण के बीच विधिविधान से पूजा-आरती व देवी की उपासना शुरू हो गया जो कि, नवरात्रि पर्व तक कायम रहेगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए गए है। जिले के प्रसिद्ध माँ गंगा मैया मंदिर में पारंपरिक विधि विधान के साथ ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए। सुबह से ही मंदिर में माता के भक्तों का तांता लगा रहा है। दूरदराज से भी भक्त मनोकामना लिए माँ गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
पहले ही दिन माता के भक्तों की भारी भीड़ नज़र आई। हर वर्ष की भांति इस साल भी माँ गंगा मैया मंदिर में 900 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया। इस बार माँ गंगा मैया मंदिर में पशुपतिनाथ की शिवलिंग नया आकर्षण का केंद्र है, जो गंगाधारी पशुपतिनाथ के नाम से यहां स्थापित की गई है। दर्शनार्थी पशुपतिनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दर्शन कर रहे है। यहाँ आने वाले दर्शनार्थियो को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका समिति द्वारा पूरा ध्यान रखा गया है।
Ganga Maiya Mandir: बता दें कि, नारागांव के पहाड़ी पर स्थित मा सियादेवी मंदिर में पारम्परिक पूजा-अर्चना के साथ 293 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है। वहीं पांच हजार साल पुरानी मां की मूर्ति का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। बालोद से 47 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन महामाया मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया। बहरहाल नवरात्रि के इन दिनो इन स्थलों में मन में माता के प्रति अटूट आस्था लिए। दूर-दूर से आये लोग यहां मां की एक झलक पाने उतावले नजर आ रहे है।
लेखक के बारे में
Web Title: On the first day of Navratri, a huge crowd of devotees gathered at Ganga Maiya Temple, Manokamna Jyoti Kalash were lit
बालोद
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm