BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Train Accident news: बालोद जिले में बड़ा हादसा.. पटरी पर सो रहे 2 लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, देखें Video

हादसे की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद घटना की जाँच शुरू कर दी है।

Two died after being hit by a train in Balod

Two died after being hit by a train in Balod

satya prakash
Published: 10 Jun 2025 | 8:08 amModified: 10 Jun 2025 | 9:54 am
HIGHLIGHTS
  1. बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत।
  2. पटरी पर सो रहे अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
  3. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव जब्त कर जांच शुरू की गई।

Two died after being hit by a train in Balod: बालोद: जिले में दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेल्वे लाइन में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हैरानी की बात है कि, मरने वाले दो लोगो लोगों के अलावा कुछ और लोग पटरी पर ही सोये हुए थे, इसी दौरान ट्रेन उनके ऊपर से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर तौर पर घायल हुए है। उनका उपचार अस्पताल में जारी है।

Read More: CG Weather Update Today: प्रदेश के कई जिलों में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी भारी बारिश, जानें आपके इलाके का क्या है हाल 

Chhattisgarh Balod Train Accident news

Two died after being hit by a train in Balod: पूरे घटना दल्लीराजहरा थाना इलाके की है। हादसे की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद घटना की जाँच शुरू कर दी है।

नासिक में ट्रेन से गिरकर एक की मौत

एक अन्य घटना में उत्तर महाराष्ट्र के नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को हरिद्वार जा रहे एक व्यापारी की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 55 वर्षीय हरेश खेमचंद उदासी के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के उल्हासनगर के निवासी थे। वह अपनी पत्नी मेनका (49), बेटे हीरेन और 18 अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार हरिद्वार एक्सप्रेस से सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के उपनगर कल्याण से रवाना हुआ था। ट्रेन सुबह 11:10 बजे नासिक रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। उसी दौरान हरेश पानी की बोतल लेने के लिए ट्रेन से उतर गए।

चंद मिनटों बाद जब ट्रेन चलने लगी, तो हरेश ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में उन्हें सिर, छाती और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल नासिक जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: यह हादसा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेल्वे लाइन पर हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Two died after being hit by a train in Balod, Case of Dallirajhara police station area of ​​the district

शहर की खबरें
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm