BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chhattisgarh Atmanand School News: आत्मानंद स्कूल का प्राचार्य सस्पेंड.. एडमिशन के नाम पर वसूलता था पैसे.. शराब पीकर पहुंचता था विद्यालय

यह शिकायत शिक्षा विभाग से होते हुए जब जिला कलेक्टर को मिली तो उन्होंने आरोपी प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूल से हटा दिया गया है। निलंबन …

Atmanand School Principal suspended

Atmanand School Principal suspended

satya prakash
Published: 16 Jul 2025 | 7:49 amModified: 16 Jul 2025 | 7:51 am
HIGHLIGHTS
  1. आत्मानंद स्कूल प्राचार्य एडमिशन में पैसे लेते पकड़ा गया
  2. शराब पीकर स्कूल आने की भी शिकायत मिली
  3. कलेक्टर ने प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया

Atmanand School Principal suspended: बलौदाबाजर: राज्य सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों के अनुशासित रखने के लिए कई बड़े कदम उठायें है। पूर्व में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इसका उदाहरण पेश किया गया है। हालांकि ऐसे अनुशासनहीन शिक्षक अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला बलौदाबाजर जिले का है। यहां जिला कलेक्टर की कार्रवाई सामने आई है।

Atmanand School Principal के खिलाफ क्या थी शिकायतें? 

READ MORE: Rape With Student In Bengaluru: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले दो व्याख्यता और सहयोगी को पुलिस ने किय गिरफ्तार, वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

दरअसल जिलाधीश ने जिले के अर्जुनी स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट शास. उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। प्राचार्य के खिलाफ एडमिशन के एवज में पालको से रकम वसूलने की शिकायत मिली थी। इसकी अलावा निलंबित किये गए प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने, अनुचित कदाचार, स्टाफ व अन्य लोगों से अमर्यादित व्यवहार, सहकर्मियों और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने और अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने जैसी गंभीर शिकायतें मिली थी।

Atmanand School Principal suspended: यह शिकायत शिक्षा विभाग से होते हुए जब जिला कलेक्टर को मिली तो उन्होंने आरोपी प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूल से हटा दिया गया है। निलंबन काल में उनकी तैनाती लोक शिक्षण संचनालय में तय की गई है। कलेक्टर के इस आदेश से जिले के शिक्षा महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

मंगलवार को हुई थी बड़ी कार्रवाई

मंगलवार को राज्य शासन के निर्देश पर दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पहला मामला जांजगीर-चाम्पा जिले से जुड़ा है। दरअसल पिछले दिनों शासकीय प्रायमरी स्कूल सिलादेही का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान देखा गया था कि, टीचर बच्चों को पढ़ाने के बजाये उसने धान की छंटाई का काम करा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। IBC24 ने सबसे पहले और प्रमुखता से इस खबर का प्रसारण किया था।

शिक्षक का यह कारनामा जब जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने टीचर के खिलाफ जाँच-कार्रवाई के आदेश दिए थे। वही जानकारी मिली है कि, बच्चों से धान छंटाई कराने वाले शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

READ ALSO: CG Weather Update Today: प्रदेश में फिर शुरू हुई बारिश, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

वही दूसरा मामला धमतरी जिले का है। यहां राज्य सरकार के निर्देश पर जिला अस्पताल में पदस्थ रहे जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर एम ए नसीम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कदाचार के एवज में की गई है। दरअसल डॉक्टर एम ए नसीम जिला मलेरिया अधिकारी रहते हुए रिश्वत काण्ड में फंसे थे। 11 साल पहले 2014 में एसीबी ने उन्हें एक मलेरिया कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनपर कानूनी मुकदमा भी दायर किया गया था। डॉक्टर एम ए नसीम को 2018 में न्यायालय ने दोषी करार दिया था और एक साल की सजा सुनाते हुए 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। वही 11 साल बाद राज्य शासन ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने का बड़ा फैसला सुनाया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Balodabazar Collector has suspended the Principal of Arjuni Atmanand School

शहर की खबरें

बलौदा बाजार

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm