Balodabazar News: दादा ने फोन पर बात करने से रोका, तो नाबालिग पोती ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, स्कूल जाने से पहले फैलाई सनसनी
Balodabazar News: दादा ने फोन पर बात करने से रोका, तो नाबालिग पोती ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, स्कूल जाने से पहले फैलाई सनसनी

Balodabazar News
- दादा ने फोन पर बात करने से रोका,
- नाबालिग पोती ने उतारा मौत के घाट,
- स्कूल जाने से पहले वारदात को दिया अंजाम,
बलौदा बाजार: Balodabazar News: ज़िले के पलारी थाने के अंतर्गत अमेरा गाँव में कल सुने घर में एक बुज़ुर्ग की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल अमेरा के रहने वाले पुरुषोत्तम यादव की लाश उनके ही घर में खून से सनी हालत में मिली थी। इस पूरे हत्याकांड को पलारी पुलिस ने महज़ 12 घंटों के अंदर सुलझा लिया। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की नाबालिग पोती ने की थी। मृतक पुरुषोत्तम यादव घर पर अपनी पोती के साथ रहते थे जबकि बाकी घर के सदस्य रायपुर में रहते थे।
Balodabazar News: पोती लगातार मोबाइल फ़ोन में किसी से बात करती रहती थी। मृतक दादा हमेशा फ़ोन में बात करने को लेकर मना करते थे। बस इतनी-सी बात नाबालिग पोती को नागवार गुज़री और उसने कई दिनों से दादा को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना ली। रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए पोती तैयार हुई। स्कूल जाने से ठीक पहले उसने अपने दादा पर धारदार कुल्हाड़ी से सर पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे मौके पर ही दादा की मौत हो गई। इसके बाद पोती स्कूल चली गई। कुछ देर बाद लंच टाइम में वह खुद घर आकर हत्या की बात कहते हुए चिल्लाने लगी।
Balodabazar News: हत्या की खबर पूरे गाँव में फैल गई। इधर सूचना मिलते ही पलारी पुलिस, एसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। गंभीरता से परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी नाबालिग पोती बार-बार अपना बयान बदलती रही जिससे पुलिस का शक गहरा गया। गहन पूछताछ करने पर नाबालिग ने अपना जुर्म क़बूल कर लिया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balodabazar News: Minor granddaughter killed grandfather with an axe
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm