Farmer attempted suicide: तहसीलदार के सामने ही जहर पी गया परेशान किसान.. जमीन कब्जे के मामले में लगातार काट रहा था सरकारी दफ्तरों के चक्कर
जब इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं दिखी, तो सिस्टम से हारकर हीरालाल ने अपनी जेब से जहर की शीशी निकाली और पी गए। दफ्तर में किसान परिवार को निकालने पहुंची …
Farmer attempted suicide in Balodabazar
- सुहेला तहसीलदार की कार्रवाई से आहत किसान ने तहसील परिसर में ही जहर पी लिया
- भूमि विवाद में न्याय न मिलने से परेशान किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, तहसीलदार पर आरोप
- किसान की हालत नाजुक, कलेक्टर ने एसडीएम को जांच का आदेश दिया
Farmer attempted suicide in Balodabazar: बलौदाबाजार: जिले के सुहेला तहसील में एक दुखद घटना सामने आई है। सुहेला तहसीलदार की एकतरफा कार्रवाई और बदसलूकी से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसीलदार कुणाल सर्वैया के सामने ही जहर पी लिया। आनन-फानन में हीरालाल को सुहेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। हीरालाल साहू बुड़गहन गाँव के निवासी हैं।
यह मामला सुहेला के बुड़गहन गाँव का है, जहाँ किसान हीरालाल की जमीन पर गाँव के ही एक अन्य व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर घर बना लिया। इस संबंध में हीरालाल ने सुहेला तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले दो वर्षों से हीरालाल लगातार तहसीलदार और कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला।
Farmer attempted suicide in Balodabazar: घटना वाले दिन भी हीरालाल की पेशी थी। परिजनों ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, हीरालाल और उनका परिवार तहसीलदार के सामने अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगा रहे थे। घंटों तक पेशी और मिन्नतों का दौर चला, लेकिन तहसीलदार ने उनकी एक नहीं सुनी। तहसीलदार ने अपने स्टाफ को कहकर हीरालाल और उनके परिवार को धक्के मारकर दफ्तर से निकालने का आदेश दिया। इतना ही नहीं, तहसीलदार ने परिवार के साथ बदसलूकी भी की। हीरालाल के बेटे और बेटी इंसाफ मांगते हुए तहसीलदार के सामने हाथ जोड़े खड़े थे, लेकिन तहसीलदार ने पुलिस बल भी बुला लिया।
जब इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं दिखी, तो सिस्टम से हारकर हीरालाल ने अपनी जेब से जहर की शीशी निकाली और पी गए। दफ्तर में किसान परिवार को निकालने पहुंची पुलिस ने तुरंत हीरालाल को सुहेला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस घटना के बाद से सुहेला तहसीलदार दफ्तर से गायब हैं। हालांकि, इस मामले में कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में कब तक और क्या कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हीरालाल साहू ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर न्याय न मिलने और तहसीलदार द्वारा बदसलूकी व दुर्व्यवहार किए जाने के कारण तहसील कार्यालय में ही जहर पी लिया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: He was making rounds of government offices regarding land possession
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm