BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhatapara Thana Gherav: बाजार बंद! शहर में गौ रक्षकों का उग्र प्रदर्शन, गाय के बछड़े को हलाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भड़का विवाद

भाटापारा शहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने गाय के बछड़े को हलाल करने का प्रयास किया, जिसके कारण शहर में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन और गौ रक्षक गुस्से में …

Bhatapara Thana Gherav

Bhatapara Thana Gherav

IBC24 Digital
Published: 14 Nov 2025 | 1:49 pmModified: 14 Nov 2025 | 1:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. भाटापारा में गाय बछड़े को हलाल करने का मामला।
  2. हिंदू संगठनों और गौ रक्षकों ने थाने का घेराव किया।
  3. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, प्रदर्शन को नियंत्रित किया।

Bhatapara Thana Gherav: भाटापारा: बलौदा बाज़ार के भाटापारा में गाय के बछड़े को हलाल करने की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया। हिन्दू संगठन एवं गौ रक्षकों ने इस कृत्य के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर नगर में रैली निकाली गई और भाटापारा शहर थाना का घेराव किया गया।

हिन्दू संगठनों का आक्रोश

हिन्दू संगठनों और गौ रक्षकों ने नगर में रैली निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और “गाय हमारी माता है” जैसे नारे लगाए। उग्र प्रदर्शन के कारण हटरी बाजार बंद कर दिया गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर सुरक्षा का ध्यान रखा। घटना स्थल सब्जी मंडी स्थित मस्जिद के पास एक चिकन-मटन सेंटर के समीप था जहाँ अपराधियों ने गाय के बछड़े को काटा। मौके पर खून और धारदार चाकू बरामद हुए थे।

पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

भाटापारा शहर थाना एवं ग्रामीण थाना की पुलिस ने चौक-चौराहों पर भारी बल तैनात किया। सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र में नजर रखी गई। पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करते हुए शांति बनाए रखने का प्रयास किया।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में भाटापारा शहर के चिकन-मटन की दुकान के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाय के बछड़े को हलाल करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया। जैसे ही आसपास मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इस घटना की जानकारी मिली, वो मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

Bhatapara Thana Gherav: चश्मदीदों के अनुसार, घटना भाटापारा शहर के मुख्य बाजार इलाके की है, जहाँ कुछ लोग एक गाय के बछड़े को कथित तौर पर हलाल करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान जब स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने उन्हें रोका, तो वो मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शहर के चिकन-मटन सेंटर के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने गाय के बछड़े को हलाल करने का प्रयास किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Markets closed, cow vigilantes staged a protest in the city, and a dispute erupted over demands for action against those who slaughtered a cow calf.

शहर की खबरें

बलौदा बाजार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm