Balrampur News: रामनवमी के दिन कुएं में मिली 7 साल की मासूम की लाश, मचा हड़कंप, सुबह से लापता थी बच्ची
रामनवमी के दिन कुएं में मिली 7 साल की मासूम की लाश…Balrampur News: The body of a 7-year-old innocent was found in a well on Ram Navami day

Balrampur News | Image Source | IBC24
- मनवमी के दिन कुएं में मिली 7 साल की मासूम की लाश,
- मासूम की लाश मिलने से मचा हड़कंप,
- सुबह से लापता थी बच्ची, शुरुआती जांच में हादसे की आशंका
बलरामपुर: Balrampur News: जिले के नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 10 में रामनवमी के दिन उस वक्त मातम पसर गया जब एक 7 साल की बच्ची की लाश पड़ोस के एक कुएं में तैरती हुई मिली। त्योहार की खुशियों के बीच अचानक घटी इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुबह से लापता थी बच्ची
Balrampur News: मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची कल सुबह से ही लापता थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रामनवमी के उल्लास के बीच पसरा मातम
Balrampur News: जब पूरा इलाका रामनवमी का पर्व धूमधाम से मना रहा था, तब इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात यह खबर मिली कि पास के एक कुएं में बच्ची की लाश तैरती हुई देखी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
शुरुआती जांच में हादसे की आशंका
Balrampur News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गई होगी और दुर्घटनावश गिर गई होगी। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "कुएं में बच्ची की लाश" सुबह से लापता बच्ची की तलाश के बाद देर रात कुएं में तैरती हुई मिली, जिसे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur News: The body of a 7-year-old innocent was found in a well
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm