Balrampur News: रहस्यमयी तरीके से रोड पर खड़ी थी ट्रक, अंदर देखा तो मिली ऐसी चीज़ की मच गई खलबली
बलरामपुर में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रिंग रोड के पास खड़े लावारिस ट्रक से कीमती साल के बड़े लट्ठे जब्त किए गए। ट्रक झारखंड भेजे जाने के …

Balarampur News
- बलरामपुर में रिंग रोड के पास लावारिस ट्रक में मिली कीमती साल की लकड़ी।
- वन विभाग और पुलिस ने लकड़ी जब्त की, कीमत लगभग ₹3,00,000 बताई गई।
- ट्रक के माध्यम से झारखंड तस्करी की आशंका, आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं।
Balrampur News बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग की टीम को अवैध लकड़ी तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। रिंग रोड में लावारिस हालत में खड़ी ट्रक के अंदर से टीम ने कीमती साल के बड़े-बड़े लट्ठे जप्त किए हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Balrampur News मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर रिंग रोड के बगल में एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ी थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब ट्रक की जांच की तो उसमें कीमती साल के बड़े-बड़े लट्ठे भरे हुए थे। पुलिस ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टीम ने उन्हें जप्त कर लिया। वन विभाग के रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि लकड़ी और ट्रक की कीमत लगभग ₹3,00,000 है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह लकड़ी ट्रक में लोड करके झारखंड जा रही थी।
ट्रक के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Balrampur News ट्रक के आधार पर वन विभाग की टीम लकड़ी तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रक के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पुणे भूमि सौदा: गिरफ्तार आरोपियों से मूल बिक्री विलेख और पावर ऑफ अटॉर्नी दस्तावेज बरामद
- परिजनों को हार में लगे जीपीएस की मदद से लापता बुजुर्ग महिला अस्पताल में मिली
- गोरखपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बलरामपुर जिले में रिंग रोड के पास लावारिस ट्रक से अवैध साल की लकड़ी बरामद हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Millions Worth of Sal Wood Seized from Abandoned Truck in Balrampur, Forest Department Busts Major Smuggling
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm