Balrampur School News: जर्जर स्कूल में पढ़ रहे 400 छात्र खतरे में! बारिश में टपकती छत, गिरता प्लास्टर, हादसों के बाद भी मरम्मत नहीं
Balrampur School News: जर्जर स्कूल में पढ़ रहे 400 छात्र खतरे में! बारिश में टपकती छत, गिरता प्लास्टर, हादसों के बाद भी मरम्मत नहीं

Balrampur School News | Image Source | IBC24
- हादसे को दावत दे रहा ये स्कूल,
- जर्जर छत, गिरता प्लास्टर,
- 400 बच्चों की जिंदगी खतरे में,
बलरामपुर: Balrampur School News: जिले के शंकरगढ़ में संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल की हालत बेहद खराब हो गई है। भवन इतनी जर्जर हो गई है कि अपने आप गिरने लगी है और लगातार हादसे हो रहे हैं। लगभग 400 बच्चे इस स्कूल में अध्ययनरत हैं और प्रतिदिन बारिश के मौसम में परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिछले साल छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्र घायल भी हो गए थे उसके बाद भी भवन की मरम्मत नहीं हुई।
Balrampur School News: शंकरगढ़ ब्लॉक का यह एक पुराना स्कूल है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। छात्र-छात्राएँ दोनों ही इस स्कूल में पढ़ाई करते हैं और उनकी संख्या लगभग 400 है। भवन के सभी कमरों की हालत बेहद खराब हो चुकी है और यह इतनी जर्जर हो गई है कि बरसात के मौसम में इनमें बैठना भी खतरे को दावत देने जैसा है। जब बारिश होती है तो सभी कमरे टपकने लगते हैं और प्लास्टर भी गिरने लगता है। विद्यार्थियों के साथ ही यहाँ के शिक्षक भी बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के समय बच्चों को एक साथ बिठाकर पढ़ाई कराते हैं ताकि कोई हादसा न हो। वहीं उस समय स्कूल की छुट्टी भी जल्दी कर दी जाती है।
Balrampur School News: उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार शिकायत की गई है चाहे वह विधायक हों, सांसद हों, या फिर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी। सभी सिर्फ आश्वासन ही देते हैं, लेकिन आज तक भवन की मरम्मत या नए भवन निर्माण पर किसी का ध्यान नहीं गया। स्कूल का संचालन जैसे-तैसे किया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह स्कूल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। "स्कूल भवन" की दीवारें और छतें बारिश में टपकती हैं और प्लास्टर गिरने से दुर्घटनाएँ हो रही हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur School News: 400 students studying in a dilapidated school are in danger
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am