CG Teacher Molestation News: ‘बच्चों को स्तनपान कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक, कहते हैं मासिक धर्म आया है तो प्रमाण लेकर आओ’ शिक्षिकाओं के आरोप के बाद बवाल
CG Teacher Molestation news: ‘बच्चों को स्तनपान कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक, कहते हैं मासिक धर्म आया है तो प्रमाण लेकर आओ’ शिक्षिकाओं के आरोप के बाद बवाल

CG Teacher Molestation News: 'बच्चों को स्तनपान कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक, कहते हैं मासिक धर्म आया है तो प्रमाण लेकर आओ' शिक्षिकाओं के आरोप के बाद बवाल / Image: IBC24 News
- सरकारी स्कूल के प्रधानपाठक पर महिला शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाए,
- मासिक धर्म के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने का भी आरोप लगाया
- पुलिस जांच के निर्देश
वाड्रफनगर: CG Teacher Molestation news शहर के एक सरकारी स्कूल से महिला शिक्षकों की गरिमा और कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है। माध्यमिक शाला भरूहीबांस के प्रधानपाठक मनोज गुप्ता पर दो शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि प्रधानपाठक ने एक शिक्षिका को बच्चे को स्तनपान कराते समय छिपकर देखा, वहीं महिला शिक्षकों से मासिक धर्म के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा गया। दो शिक्षिकाओं ने मामले की शिकायत बलंगी पुलिस चौकी और क्षेत्रीय विधायक से की है। विधायक ने पुलिस को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
फीडिंग कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक
CG Teacher Molestation news मामला वाड्रफनगर विकासखंड के माध्यमिक शाला भरूहीबांस का है। जहां पदस्थ प्रधानपाठक मनोज गुप्ता के खिलाफ स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, एक शिक्षिका का आरोप है कि जब वह अपने छोटे बच्चे को फीडिंग करा रही थीं, तब प्रधानपाठक ने कथित रूप से छिपकर देखने की कोशिश की। शिक्षिका का कहना है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत हुईं और कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस करने लगीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानपाठक महिला शिक्षकों से मासिक धर्म के दौरान अवकाश लेने पर मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने का दबाव बनाते हैं।
मांगा मासिक धर्म का प्रमाण
शिक्षिकाओं का कहना है कि इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं आरोपों के आधार पर दोनों शिक्षिकाओं ने बलंगी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और क्षेत्रीय विधायक से भी न्याय की मांग की है। मामला जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने भी इसे गंभीरता से लिया है। विधायक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- UPI Fraud Prevention: UPI फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों का नया प्लान, पेमेंट से पहले आएगा खास अलर्ट, ‘YES/NO’ दबाने से पहले सोचने का मिलेगा मौका
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आज प्रदेश की टॉपर बेटियों को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित, 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
- Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News: बांकीपुर में खत्म होगी बीजेपी की बादशाहत? जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 3800 से अधिक वोटों के साथ निर्णायक बढ़त की ओर, जानिए दतिया की क्या स्थिति
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वाड्रफनगर विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में प्रधानपाठक पर दो महिला शिक्षकों ने कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CG Teacher Molestation news: Headmaster Demanded Menstrual Cycle Certificate to Lady Teacher
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm