Ramanujganj News: शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत! पति, सास-ससुर ने एक हफ्ते तक किया अत्याचार, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Ramanujganj News: शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत! पति, सास-ससुर ने एक हफ्ते तक किया अत्याचार, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ramanujganj News, Ramanujganj torture case, Chhattisgarh crime news, domestic violence, woman abuse, cruelty against woman, physical torture, mental abuse, in-laws brutality, dowry violence,
- महिला के साथ अमानवीय व्यवहार
- पति, सास और ससुर गिरफ्तार
- गर्म चिमटे से महिला को जलाया था
रामानुजगंज: Ramanujganj News: जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामानुजगंज क्षेत्र के त्रिकूंडा थाना अंतर्गत एक महिला के साथ हैवानियत करने के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों पर पीड़िता को एक सप्ताह तक घर में बंद कर मानसिक और शारीरिक यातना देने का आरोप है।
Read More : पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा तबादला, एक साथ कई थाना प्रभारी, SI, एएसआई का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Ramanujganj News: पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे एक सप्ताह तक कमरे में बंद रखा गया, जहां उसके साथ बर्बरता की गई। महिला के शरीर पर गर्म चिमटे से जलाए जाने के भी निशान पाए गए हैं। किसी तरह साहस जुटाकर पीड़िता ससुराल से भाग निकली और सीधे त्रिकूंडा थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
Read More : धन योग का उत्तम संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Ramanujganj News: पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। त्रिकूंडा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रामानुजगंज महिला प्रताड़ना मामला त्रिकूंडा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ एक महिला को उसके पति, सास और ससुर ने एक सप्ताह तक कमरे में बंद कर शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं। महिला के शरीर पर जलाने के निशान भी पाए गए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ramanujganj News: Brutality with a married woman
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm