Bride Marry with Boyfriend infront Groom: मंडप में दूल्हा देने लगा धमकी तो दुल्हन ने बहन के देवर से भरवाई मांग, बोली- निकल यहां से, दूसरा तैयार है
Bride Marry with Boyfriend infront Groom: मंडप में दूल्हा देने लगा धमकी तो दुल्हन ने बहन के देवर से भरवाई मांग, बोली- निकल यहां से, दूसरा तैयार है

Bride Marry with Boyfriend infront Groom: मंडप में दूल्हा देने लगा धमकी तो दुल्हन ने बहन के देवर से भरवाई मांग / Image: AI Generated
- दुल्हन ने बहन के देवर शिवांश से सबके सामने मांग में सिंदूर भरवा लिया
- दूल्हे वालों ने की डेढ़ लाख रुपये और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी की डिमांड
- दूल्हे पक्ष की डिमांड और बारात वापस ले जाने की धमकी के बाद उसने यह कदम उठाया
बाराबंकी: Bride Marry with Boyfriend infront Groom शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे के बजाए अपने आशिक से मांग भरवा ली। आप ये जानकर और भी चौंक जाएंगे कि दुल्हन ने ये सब मंडप में सभी मेहमानों के सामने किया। फिर क्या माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालात संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ और दूल्हे को बैरंग ही लौटना पड़ा। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Bride Marry with Boyfriend infront Groom मिली जानकारी के अनुसार उत्तर टोला निवासी नरेश की बेटी की शादी हैदरगढ़ के कोठी क्षेत्र निवासी विकास से तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान दूल्हे वालों ने किसी प्रकार की डिमांड नहीं रखी थी। वहीं, तय तिथि पर विकास करीब 100 लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचा। पहले तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जयमाला से पहले दूल्हे वालों ने डेढ़ लाख रुपए और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी की डिमांड कर दी। बस बात यहीं बिगड़ गई।
दुल्हन के परिजनों की मानें तो दूल्हे वालों ने रिश्ता तय होने के दौरान किसी प्रकार की डिमांड नहीं की थी, लेकिन मंडप में डेढ़ लाख रुपए और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी मांगने लगे। वहीं, जब दुल्हन के पिता ने डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हे वालों ने बारात वापस ले जाने की धमकी दे डाली। ये बात जब दुल्हन तक पहुंची तो वो रोने लगी। लेकिन फिर हौसला दिखाते हुए अपनी बहन के देवर शिवांश के पास पहुंची और उससे सीधा पूछा कि मेरे से शादी करोगे?
बहन के देवर शिवांश ने भी शादी के लिए हां कर दी, जिसके बाद दूल्हन उसे खींचते हुए मंडप तक ले आई और मांग में सिंदूर भरवा डाली। शिवांश ने भी दूल्हे के सामने ही ने दुल्हन मोहिनी की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह से दूल्हे के सामने ही दुल्हन की मांग किसी अन्य युवक के हाथों भरते देख बारातियों ने हंगामा मचा दिया। इस घटना के बाद बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई।
मोहिनी ने बताया कि उसे दूल्हा विकास कभी पसंद नहीं था, लेकिन पिता की जिद के कारण वह शादी के लिए राजी हो गई थी। मोहिनी ने बताया कि वह शिवांश से तीन साल से बातचीत कर रही थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे। हालांकि दुल्हन की बहन कोमल ने बताया कि उसे शिवांश और मोहिनी के तीन साल पुराने प्रेम संबंध के बारे में आज ही पता चला।
वहीं, दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी ने उल्टा लड़की पक्ष पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने प्रत्येक महिला को 501 रुपए और दूल्हा उतारने के लिए 5001 रुपए की मांग की। जब उन्होंने यह रकम देने से इनकार किया तो लड़की पक्ष ने हंगामा किया और अचानक मोहिनी की मांग किसी और से भरवा दी। शिवकुमार ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें अपमानित कर बारात लौटाने के लिए मजबूर किया गया।
वहीं, प्रेमी शिवांश ने बताया कि वह और मोहिनी पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनकी बातचीत होती थी। लेकिन घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब बारात लौटने लगी तो मोहिनी रोते हुए उसके पास आई और शादी की गुहार लगाई। इसके बाद शिवांश ने मंडप में ही उसकी मांग भर दी।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bride Marry with Boyfriend infront Groom in front guest in barabanki
BARA BANKI
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pm