BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मालगाड़ी के डिब्बे मे बरेली जंक्शन के पास लगी आग

मालगाड़ी के डिब्बे मे बरेली जंक्शन के पास लगी आग

मालगाड़ी के डिब्बे मे बरेली जंक्शन के पास लगी आग
Bhasha
Published: 15 Nov 2025 | 2:58 pmModified: 15 Nov 2025 | 2:58 pm

बरेली (उप्र), 15 नवंबर (भाषा) दिल्ली से असम जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में बरेली जंक्शन के पास शनिवार को अचानक आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे जंक्शन के पास धुआं उठते दिखने पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति की जानकारी स्टेशन प्रशासन को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बरेली रेलवे जंक्शन के अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मालगाड़ी दिल्ली से असम के आजारा जा रही थी। सिंह ने कहा कि रेल यातयात पूरी तरह से सामन्य है।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी के संबंधित आखिरी डिब्बे को मालगाड़ी से पूरी तरह से अलग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर प्रभावित डिब्बे को सुरक्षित स्थान पर ले गए और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ फायरमैन उदित राज ने बताया कि सुबह मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे में पेंट सहित कई तरह का सामान रखा हुआ था, जिससे आग भड़कने की आशंका बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है और मामले की जांच जारी है तथा आग पर काबू पा लिया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि पूरे परिसर की सुरक्षा संबंधी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।

भाषा सं जफर संतोष अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मालगाड़ी के डिब्बे मे बरेली जंक्शन के पास लगी आग

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm