BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bareilly Doctor Murder Plan: बीवी ने रची थी पति के हत्या की साजिश.. क़त्ल के लिए जिस प्रेमी को बुलाया घर वह खुद था नशे में धुत्त और फिर..

Bareilly Doctor Murder Plan: सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ सक्सेना को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के अनुसार, शुरू में आरोपी ने अपना जुर्म मानने से इंकार किया, …

Bareilly Doctor Murder Plan

Bareilly Doctor Murder Plan

satya prakash
Published: 12 Nov 2025 | 4:40 pmModified: 12 Nov 2025 | 4:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. पत्नी ने रची हत्या की साजिश
  2. नशे में धुत्त प्रेमी से प्लान फेल
  3. डॉक्टर की जान बची बाल-बाल

Bareilly Doctor Murder Plan: बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या की कोशिश का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पत्नी ने अपने बुजुर्ग डॉक्टर पति के हत्या की साजिश रची थी। बीवी का किसी और शख्स से प्रेम संबंध था लिहाजा प्रेमी भी इस पूरे वारदात में शामिल था। हालांकि दोनों का पूरा प्लान का फेल हो गया और डॉक्टर पति ज़िंदा बच गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के बॉयफ्रेंड को जेल भेज दिया है जबकि पत्नी खुद भी फरार चल रही है।

Bareilly Latest Crime News: क्या क़त्ल की साजिश का पूरा मामला

दरअसल उत्तर प्रदेश में बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हिला दिया है।यहां एक सेवानिवृत्त डॉक्टर की पत्नी शिखा ने अपने बिजली मिस्त्री प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। हत्या की नियत से रात में पत्नी ने प्यार से दूध दिया। उसने दूध में थी नींद की गोलियां भी मिला दी। ओवरडोज की वजह से जब पति बेहोश हो गया तो प्रेमी सौरभ सक्सेना घर में घुस आया। गले में फंदा डाला और डॉक्टर पर हथौड़े से हमला कर दिया लेकिन इस दौरान खुद प्रेमी भी नशे में धुत था। लिहाजा उनका प्लान नाकाम हो गया। ऐसे में बुजुर्ग डॉक्टर खुद की जान बचाकर मोहल्ले में दौड़ पड़ा और फिर लोगों को एकजुट किया।

Bareilly Today Latest Hidni News: आरोपी बॉयफ्रेंड ने कबूली वारदात की बात

Bareilly Doctor Murder Plan: वही मामले में आरोपी प्रेमी सौरभ सक्सेना को कोर्ट ने जेल भेज दिया है, जबकि डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना की तलाश अब भी जारी है। पूछताछ में प्रेमी ने न सिर्फ अपने अपराध को स्वीकार किया, बल्कि यह भी कबूल किया कि हत्या की साजिश खुद डॉक्टर की पत्नी शिखा ने रची थी। पुलिस अब डॉक्टर की बेटी और दामाद से भी पूछताछ करेगी, जिनके पास शिखा घटना के बाद जाकर रुकी थी।

Bareilly Murder News and Updates: पत्नी और बॉयफ्रेंड पर मुकदमा दर्ज

सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डॉक्टर के साथ 28 अक्टूबर की रात घर में उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। घटना के वक्त डॉक्टर के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को छुड़ाया और सड़क पर निकलकर पड़ोसियों को इकट्ठा कर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पत्नी शिखा सक्सेना और उसके प्रेमी सौरभ सक्सेना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से रस्सी, टेप और अन्य सामान बरामद हुआ था। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ सक्सेना को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के अनुसार, शुरू में आरोपी ने अपना जुर्म मानने से इंकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के सामने आने पर उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश रची लेकिन असफल रही।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bareilly Shocker: Wife Plots Doctor Husband’s Murder with Lover, Plan Fails as Both End Up Drunk

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm