Congress workers join BJP: कांग्रेस के 150 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल, पार्टी छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह, विधायक ने स्वागत किया
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।

congress workers joins bjp
- पानसेमल में 100 परिवारों के 150 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल।
- कार्यकर्ताओं का आरोप—गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप।
- शिकायतों के बावजूद कांग्रेस नेताओं से समाधान नहीं मिला।
150 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस के नेताओं और पूर्व विधायक से शिकायतें कीं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। इस निराशा के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।कार्यकर्ताओं का आरोप, गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप
Congress workers join BJP: पानसेमल स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा विधायक श्याम बर्डे ने इन सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बर्डे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर गांव और हर व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देना है।शिकायतों के बावजूद कांग्रेस नेताओं से समाधान नहीं मिला
गोंगवाड़ा निवासी रविंद्र भंडारी और सकाराम भंडारी ने बताया कि उनके गांव में सड़क, बिजली और पुलिया निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और अन्य कांग्रेस नेताओं से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले।भाजपा विधायक श्याम बर्डे ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया
Congress workers join BJP: गांव का विकास रुक जाने से परेशान होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। अब उन्हें उम्मीद है कि भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गांव का विकास होगा। सामूहिक रूप से पार्टी बदलने की इस घटना ने पानसेमल विधानसभा में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत दिया है। भाजपा को इस कदम से ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।ये भी पढ़ें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Over 150 Congress workers joined the BJP, citing this as the main reason for leaving the party
बड़वानी
और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm