CG Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी इन जिलों में पड़ने वाली है हाड़ कांपने वाली ठंड, राहत के लिए लोग कर रहे है ऐसी मांग!

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। जशपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पठारी क्षेत्रों में 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।

CG Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी इन जिलों में पड़ने वाली है हाड़ कांपने वाली ठंड, राहत के लिए लोग कर रहे है ऐसी मांग!

CG Weather Update/ Image Source : AI Generated


Reported By: priyal jindal,
Modified Date: December 11, 2025 / 01:56 pm IST
Published Date: December 11, 2025 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जशपुर शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पठार क्षेत्र में 3 डिग्री दर्ज।
  • दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रभाव।
  • मौसम विभाग ने 11 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की।

CG Weather Update जशपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और शीतलहर का दौर लगातार जारी है। इसी बीच जशपुर जिले में भी कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी इलाकों के साथ अब जशपुर के शहरी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पठार क्षेत्र में 3 डिग्री दर्ज किया गया।

अलाव की व्यवस्था की मांग

CG Weather Update आपको बता दें कि आमतौर पर इतनी गिरावट 15 दिसंबर के बाद आती थी, लेकिन इस साल दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। शहर में सुबह-सुबह शीतलहर के साथ कोहरा और ओस की चादर सड़कों पर दिखाई देती है। फिलहाल बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है, जबकि कई इलाकों में लोग खुद अलाव जला रहे हैं।

11 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी

CG Weather Update मौसम विभाग ने 11 दिसंबर को प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.