BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

Student Teacher Video: ‘अपने कपड़े उतारा दो नहीं तो हम…’ टीचर ने बाथरूम में 10वीं की छात्रा के उतरवाए कपड़े, जानिए क्यों किया ऐसा

Student Teacher Video: ‘अपने कपड़े उतारा दो नहीं तो हम…’ टीचर ने बाथरूम में 10वीं की छात्रा के उतरवाए कपड़े, जानिए क्यों किया ऐसा

Student Teacher Video

Student Teacher Video

tikesh Kumar
Published: 11 Dec 2025 | 10:38 amModified: 11 Dec 2025 | 10:39 am
HIGHLIGHTS
  1. स्कूल में बड़ा बवाल
  2. स्कूल में छात्रा से कपड़े उतरवाने की घटना
  3. कपड़े उतरवाने वाली शिक्षिका पर हंगामा
बड़वानी: Student Teacher Video:  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के मुख्यालय स्थित सेठ जयपुरिया स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार को 10वीं की छात्रा जब परीक्षा देने आई थी, तो नकल के शक में क्लास में मौजूद महिला शिक्षक ने उसके कपड़े वॉशरूम में ले जाकर उतरवा दिए। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_BARWANI_1112-BWN-SCHOOL-NF11.mp4"][/video]

नकल के शक में छात्रा से कपड़े उतरवाए (Barwani student dress removal)

यह घटना जयपुरिया स्कूल की है। क्लास में ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका पूजा सोलंकी को छात्रा पर नकल का संदेह हुआ। इसके बाद शिक्षिका ने कथित तौर पर छात्रा के कपड़े उतरवा दिए। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। गुरुवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंची। परिजनों ने शिक्षिका से मिलने और इस घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि वे लगभग दो घंटे तक शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य भी स्कूल पहुंच गए और उन्होंने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद परिजनों ने कथित तौर पर स्कूल में तोड़फोड़ की। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_BARWANI_1112-BWN-SCHOOL-NF16-1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_BARWANI_1112-BWN-SCHOOL-NF1.mp4"][/video]

जानिए पूरी हैरान करने वाली सच्चाई (Barwani student incident)

Student Teacher Video:  सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि संबंधित शिक्षिका मौके पर नहीं आईं। इसके बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की मांग को लेकर थाने पहुंचे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता राहुल बंडोले ने बताया कि छात्रा प्री-बोर्ड परीक्षा देने सेठ जयपुरिया स्कूल आई थी। चेकिंग के दौरान शिक्षिका ने छात्रा से कपड़े उतारने को कहा। छात्रा के पूछने पर शिक्षिका ने कथित तौर पर कहा की तुम उतार दो नहीं तो हमें भी तुम्हारे कपड़े उतारते आते हैं। बंडोले ने बताया कि इसी बयान को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया और छात्रा के परिजन एफआईआर दर्ज कराने थाने गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले पर बताया कि उन्हें शिक्षिका के खिलाफ शिकायत मिली है। छात्रा के अभिभावक उनसे मिलने आए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण शिक्षिका को मौके पर नहीं बुलाया गया। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_BARWANI_1112-BWN-SCHOOL-NF18.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_BARWANI_1112-BWN-SCHOOL-NF17.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नकल के शक में महिला शिक्षिका ने छात्रा से कपड़े उतरवाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Student Teacher Video: Teacher made a 10th-grade student undress in the bathroom

शहर की खबरें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm