Jagdalpur Father Son: रिश्तों का खौफनाक अंत! घर के आंगन में पिता कर रहा था ऐसी हरकत, फिर बेटे ने उठाया ऐसा कदम कि पिता को गंवानी पड़ी जान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला …

Jagdalpur Father Son
- पिता–पुत्र विवाद बना जानलेवा, रिश्तों पर लगा दाग
- भाई-बहन को बचाने उतरा बेटा, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
- जलती लकड़ी से सिर पर वार, इलाज के दौरान पिता की मौत
Jagdalpur Father Son: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम बास्तानार में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
भाई बहन को बचाने के लिए किया हमला
Jagdalpur Father Son: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जोगो गावडे शराब पीने का आदी था। बीते शुक्रवार की सुबह उसका अपने छोटे बेटे सोहन के साथ विवाद हो गया। पिता इस बात से नाराज था कि सोहन काम पर नहीं जाता और स्कूल जाने में भी लापरवाही करता है। गुस्सा इतना बढ़ा कि जोगो अपने छोटे बेटे को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगा।
अपने छोटे भाई और बहन को पिता के गुस्से से बचाने के लिए बड़ा बेटा असलू गावडे बीच-बचाव करने पहुँचा। देखते ही देखते पिता-पुत्र के बीच विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर असलू ने पास ही जल रहे चूल्हे से एक भारी जलती हुई लकड़ी निकाली और पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Jagdalpur Father Son: सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण जोगो गावडे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ले गए, लेकिन सिर के अंदरूनी चोट के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी असलू गावडे को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम बास्तानार की।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: A Young Man Murdered His Alcoholic Father.
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm