Amit Shah in Ujar Bastar: ‘नक्सलवाद ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन पीढ़ियों को प्रभावित किया, यह लंबा दौर किसी बुरे सपने जैसा’.. जानें बस्तर पहुचें शाह ने किया किन बातों का जिक्र
Amit Shah Full Speech in Ujar Bastar: अमित शाह ने बस्तर में नक्सलवाद को बुरा सपना बताते हुए विकास और पुनर्वास योजनाओं का जिक्र किया।

Amit Shah Full Speech in Ujar Bastar
- अमित शाह ने नक्सलवाद को तीन पीढ़ियों का बुरा सपना बताया।
- बस्तर में विकास और आदिवासी सुविधाओं पर सरकार का फोकस।
- 3 हजार युवाओं के पुनर्वास और शिक्षा पर काम जारी।
नक्सलवाद का दौर किसी बुरे सपने जैसा: अमित शाह
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को सम्बोधित भी किया। उन्होंने कहा "देश का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा जिसके सैनिकों ने नक्सलवाद का सामना करते हुए अपने प्राणों की आहुति न दी हो। 1971 से 31 मार्च 2026 तक का यह लंबा दौर देशवासियों के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है।" शाह ने आगे कहा, "नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए इसका अर्थ था भीषण रक्तपात, विकास में अंधकार और युवाओं के लिए अंधकारमय भविष्य। यही स्थिति थी। नक्सलवाद केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं था; मेरे गृह राज्य गुजरात और कई अन्य राज्यों ने भी इसे गहरी चिंता और संवेदनशीलता के साथ देखा। (Amit Shah Full Speech in Ujar Bastar) यह कोई छोटी अवधि नहीं है, यह तीन पीढ़ियों तक फैली हुई है। 1970 से 31 मार्च 2026 तक तीन पीढ़ियां इसकी छाया में गुजरी हैं। आज मुझे बहुत खुशी है कि एक ऐसा लक्ष्य हासिल कर लिया गया है जो एक जीवनकाल में संभव नहीं था।" गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने का मकसद केवल नक्सलियों को खत्म करना नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के गरीब आदिवासियों तक शहरों जैसी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत गांव-गांव में सस्ते राशन की दुकानें खोली जा रही हैं। साथ ही प्राथमिक स्कूल, पीने के पानी की व्यवस्था, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी सुविधाएं भी लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।3 हजार युवाओं के पुनर्वास पर जारी है काम
अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार मिलकर करीब 3 हजार युवाओं के पुनर्वास पर काम कर रही हैं। इनमें से लगभग 2 हजार युवा पूरी तरह अशिक्षित हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक उन्हें पढ़ना-लिखना सिखा रहे हैं ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निर्देश दिया है कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी विकास कार्य तेजी से जारी रहने चाहिए। अगले पांच वर्षों में इन गांवों को पूरी तरह विकसित और आत्मनिर्भर आदिवासी क्षेत्रों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। गृह मंत्री ने कहा कि डेयरी उद्योग और वन उत्पादों के जरिए बस्तर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। (Amit Shah Full Speech in Ujar Bastar) उन्होंने दावा किया कि देश के बाकी हिस्सों में आजादी 77-78 साल पहले आई थी, लेकिन बस्तर में असली आजादी अब महसूस हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी और नक्सलवाद से हुए नुकसान की भरपाई तेजी से की जाएगी।'जन जन सुविधा केंद्र' का उद्घाटन
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के नेतानार गांव में ‘जन जन सुविधा केंद्र’ मॉडल का उद्घाटन किया। यह केंद्र पहले 2013 से सुरक्षा चौकी के रूप में काम कर रहा था, जिसे अब आदिवासी समुदाय के लिए सेवा और कल्याण केंद्र में बदल दिया गया है।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और अगले छह महीनों में यह केंद्र आदिवासी समाज की गतिविधियों से पूरी तरह जीवंत नजर आएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थान शहीद वीर गुंडा धुर की कर्मभूमि है और देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्थल है।
https://www.youtube.com/live/a66ZGIig94M?si=di7RxwROqDSap9Pg
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने नक्सलवाद को तीन पीढ़ियों तक चला बुरा सपना बताया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah Calls Naxal Era a Nightmare, Attends Ujar Bastar Program in Chhattisgarh
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amमोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pm