AD · 728×90Advertisement

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 10:13 pmModified: 30 Sept 2026 | 10:13 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) कपड़ा मंत्रालय ने परिधान, कपड़ों और ‘मेड-अप्स’ (तौलिया, तकिया कवर आदि) के निर्यात के लिए राज्य और केंद्रीय कर एवं शुल्क वापसी (आरओएससीटीएल) योजना को तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दिया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि योजना को एक अक्टूबर की बजाये 31 दिसंबर, 2026 तक मौजूदा दरों और वर्तमान दिशा-निर्देशों के तहत तीन महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है।

यह योजना सात मार्च, 2019 से लागू हुई थी और यह उन पात्र अंतर्निहित राज्य तथा केंद्रीय करों एवं शुल्कों की वापसी प्रदान करती है, जिनकी प्रतिपूर्ति अन्य माध्यमों से नहीं की जाती है।

मंत्रालय ने कहा कि समय सीमा बढ़ाने से निर्यातकों को नीतिगत निरंतरता और निश्चितता मिलेगी तथा तेजी से प्रतिस्पर्धी हो रहे वैश्विक व्यापार माहौल में भारत के श्रम-प्रधान और मूल्यवर्धित परिधान एवं मेड-अप्स क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बनी रहेगी।

भाषा

यासिर अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

People also search for:Textile ROSCTL
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm
वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन

वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन

30 Sept 2026 | 9:44 pm