Bastar Waterfalls: बारिश में बस्तर की खूबसूरती बनी जानलेवा, जलप्रपातों में अब तक 4 पर्यटकों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
Bastar Waterfalls: बारिश में बस्तर की खूबसूरती बनी जानलेवा, जलप्रपातों में अब तक 4 पर्यटकों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Bastar Waterfalls/Image Source: IBC24
- बस्तर के जलप्रपात बनी जानलेवा,
- अब तक 4 पर्यटकों की मौत,
- सुरक्षा पर उठे सवाल,
बस्तर: Bastar Waterfalls: बस्तर में बारिश का मौसम आते ही नदी-नाले उफान पर होते हैं और यहां के जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है। चित्रकोट जलप्रपात जिसे मिनी नियाग्रा कहा जाता है। तीरथगढ़ जलप्रपात जिसे बस्तर की जान कहा जाता है। चित्रकोट के पास स्थित मिनी गोवा और मेद्री घूमड़ जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। लेकिन यही खूबसूरती कई बार जानलेवा भी साबित होती है। Bastar News
Bastar Waterfalls: इस वर्ष अब तक चार पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। मिनी गोवा में डूबने से एक युवक तीरथगढ़ में गिरने से एक पर्यटक और मेंंद्री घूमड़ में एक युवक व एक युवती की मौत हो चुकी है। हर साल पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए जाते हैं लेकिन हादसे हर बार उन दावों की पोल खोल देते हैं। बस्तर एएसपी का कहना है कि बारिश के मद्देनजर सभी जलप्रपातों और उफनती जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संबंधित थानों और चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है और निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों को जलप्रपातों के अधिक करीब न जाने दिया जाए। Bastar News
Bastar Waterfalls: हालांकि यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि सुरक्षा इंतजाम कितने कारगर हैं क्योंकि हादसे अब भी थमे नहीं हैं। बारिश में बस्तर की खूबसूरती जरूर बढ़ जाती है लेकिन साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी सामने आ जाती हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बस्तर में चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, मिनी गोवा और मेंद्री घूमड़ जैसे पर्यटक स्थल बारिश में बेहद लोकप्रिय होते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bastar Waterfalls: 4 people have died so far in the waterfalls due to rain and snowfall
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm