BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Danteshwari Mandir Me Chori News: बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर आधी रात मंदिर में किया प्रवेश

Danteshwari Mandir Me Chori News: बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर आधी रात मंदिर में किया प्रवेश

Danteshwari Mandir Me Chori News: बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी / Image: CCTV Footage

Danteshwari Mandir Me Chori News: बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी / Image: CCTV Footage

Deepak Dilliwar
Published: 24 Jan 2026 | 12:08 pmModified: 24 Jan 2026 | 1:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. दंतेश्वरी मंदिर से बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी
  2. चोरों ने मंदिर के पीछे के रास्ते का इस्तेमाल किया
  3. पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाए जा रहे

जगदलपुर: Danteshwari Mandir Me Chori News छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में लाखों रुपए की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से सोने-चांदी के आभूषणों को पार कर दिया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मां दंतेश्वरी के गहने चोरी

Danteshwari Mandir Me Chori News मिली जानकारी के अनुसार दंतेश्वरी मंदिर में चोरी होने की जानकारी तब लगी जब शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी और भक्त पट खोलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। वहीं, जब अंदर जाकर देखा तो माता के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पीछे के रास्ते का उपयोग किया है। पुजारी ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस और मंदिर प्रशासन को दी।

चोरों ने आधी रात को लगाई सेंध

फिलहाल पुलिस ने चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितने मूल्य के आभूषण चुराकर ले गए हैं। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी हुए गहने लाखों रुपए के थे। वहीं, पुलिस जांच के चलते मंदिर को अस्थायी रूप से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

https://youtube.com/shorts/mibDxQI09i4?si=LQi7cLXAJ5tuzGng

मां दंतेश्वरी मंदिर का गौरवशाली इतिहास

शक्तिपीठ की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े किए थे, तब यहाँ उनका 'दांत' (Dant) गिरा था, इसी कारण इस जगह का नाम 'दंतेवाड़ा' और माता का नाम 'दंतेश्वरी' पड़ा।

काकतीय राजाओं का इतिहास

  • ऐतिहासिक दृष्टि से इस मंदिर का गहरा संबंध बस्तर के काकतीय वंश से है।
  • अन्नम देव: वारंगल (तेलंगाना) से आए राजा अन्नम देव ने 14वीं शताब्दी (लगभग 1324 ईस्वी) में बस्तर में काकतीय वंश की नींव रखी थी।
  • लोक कथाओं के अनुसार, मां दंतेश्वरी स्वयं राजा अन्नम देव के साथ वारंगल से बस्तर आई थीं। माता ने शर्त रखी थी कि राजा आगे चलेगा और माता पीछे-पीछे, लेकिन जहाँ राजा पीछे मुड़कर देखेगा, माता वहीं रुक जाएगी। शंखिनी और डंकिनी नदियों के संगम पर राजा ने पीछे मुड़कर देख लिया और माता वहीं स्थापित हो गईं।

बस्तर दशहरा और दंतेश्वरी माता

जगदलपुर का मंदिर बस्तर दशहरा का केंद्र बिंदु है। 75 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता की 'डोली' दंतेवाड़ा से जगदलपुर लाई जाती है। यह दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला त्योहार है, जो पूरी तरह माता दंतेश्वरी को समर्पित है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: घटना का पता शनिवार सुबह लगा जब पुजारी और भक्त मंदिर के पट खोलने पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार और गर्भगृह के पास के ताले टूटे हुए पाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Danteshwari Mandir Me Chori News: Gold and silver ornaments stolen from Maa Danteshwari Temple.

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm