Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Sunny Leone: सनी लियोनी को भी मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ! हर महीने खाते में ट्रांसफर होते हैं 1000 रुपए, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Sunny Leone: सनी लियोनी को भी मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, हर महीने खाते में ट्रांसफर होते हैं 1000 रुपए, कलेक्टर ने दिए जांच …

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Sunny Leone / सनी लियोनी को भी मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ! Image Source: IBC24
जगदलपुर: Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Sunny Leone छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सत्ता पर काबिज होते ही महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए का भुगतान किया जाता है। दिसंबर महीने की शुरुआत में ही सीएम साय ने प्रदेश भर की महिलाओं के खाते में 10वीं किस्त जारी की है। लेकिन इस बीच प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के नाम पर शासन को चूना लगाने का मामला सामने आया है।
Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Sunny Leone दरअसल, महतारी वंदन योजना के तहत सनी लियोनी के नाम से पैसे का आहरण किया जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि महतारी वंदन योजना के पोर्टल में दर्ज सनी लियोनी के पति का नाम जॉनी सिन्स दिखाया गया है। पूरे मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। लेकिन पूरे मामले में सोचने वाली बात तो ये है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गहन जांच के बाद महिलाओं का नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है, फिर ऐसी गड़बड़ी कैसे हो गई।
Read More: Shubhangi Atre Photo : Shubhangi Atre ने बनारस में की गंगा की सैर, देखें मनमोहक तस्वीरें
फिलहाल मामला सामने आने के बाद जगदलपुर कलेक्टर हरीश एस ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच के बाद दोषी पर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या सामने आता है।
वहीं, इस महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों में सनी लियोनी का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुका है। सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है। कल करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा। सरकार मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराए।
FAQ Section:
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
महतारी वंदन योजना के पोर्टल पर सनी लियोनी के नाम से पैसे का आहरण किया जा रहा था, जिससे शासन को चूना लगाने का मामला सामने आया है।
इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग जांच कर रहा है, और जगदलपुर कलेक्टर हरीश एस ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सरकार से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।
इस मामले में जांच जारी है, और यह भी देखा जाएगा कि क्या अन्य नामों के साथ भी ऐसी गड़बड़ी हुई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Sunny Leone Get 1000 Every Month
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm