Anganwadi Workers Promotion: प्रमोशन नीति में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की अनदेखी? पदोन्नति की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
प्रमोशन नीति में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की अनदेखी…Anganwadi Workers Promotion: Anganwadi assistants ignored in promotion policy
- आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने प्रमोशन नीति में अनदेखी,
- प्रमोशन नीति में अनदेखी को लेकर सौंपा ज्ञापन,
- आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी,
बेमेतरा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमोशन प्रक्रिया में अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से कार्यरत सहायिकाओं को सरकार के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है।
आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह नियम बनाया गया है कि किसी भी वार्ड में कार्यकर्ता पद खाली होने पर वहां की सहायिका को प्राथमिकता देते हुए प्रमोशन दिया जाना चाहिए लेकिन बेमेतरा जिले में इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा। कुछ मामलों में नियमों की अवहेलना कर अन्य व्यक्तियों की नियुक्ति कर दी गई जिससे सहायिकाओं में रोष व्याप्त है।
प्रभावित सहायिकाओं ने मांग की है कि जिन वार्डों में कार्यकर्ता नियुक्ति में विसंगति या नियमों का उल्लंघन हुआ है उन नियुक्तियों को तत्काल निरस्त किया जाए और योग्य सहायिकाओं को उनका अधिकार दिया जाए। यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। सहायिकाओं ने कहा कि यह सिर्फ एक पद की बात नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत और सम्मान की लड़ाई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आंगनबाड़ी सहायिका प्रमोशन नीति के अनुसार, किसी भी वार्ड में कार्यकर्ता पद रिक्त होने पर, उस क्षेत्र की सहायिका को प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए — बशर्ते वह योग्यता की शर्तें पूरी करती हो।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Anganwadi Workers Promotion: Anganwadi assistants ignored in promotion policy
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm