BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh DEO Letters to Principal: प्राचार्यों पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग.. सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स तो नपेंगे संस्था प्रमुख, वेतन भी रुकेगा..

“भविष्य में आपके विकासखण्ड / विद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन, तालाबंदी एवं चक्काजाम जैसी अवैधानिक गतिविधियों में सम्मिलित होने एवं सीधे उच्च कार्यालय पहुंचने की स्थिति में …

Chhattisgarh DEO Letters to Principal

Chhattisgarh DEO Letters to Principal

satya prakash
Published: 12 Jul 2025 | 11:47 amModified: 12 Jul 2025 | 11:47 am
HIGHLIGHTS
  1. छात्र आंदोलन पर प्रिंसिपल की जवाबदेही तय की गई।
  2. प्रदर्शन की स्थिति में वेतन रोके जाने की चेतावनी।
  3. शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त निर्देशात्मक पत्र।

Chhattisgarh DEO Letters to Principal: बेमेतरा: पिछले कुछ समय से देखा गया है कि, स्कूली छात्र-छात्राएं सरकार-प्रशासन विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे है। स्कूली-छात्र-छात्राएं अक्सर चक्काजाम, विरोध, धरना-प्रदर्शन जैसी गतिविधियों को माध्यम बनाकर शासन तक अपनी बात पहुँचाने का प्रयास करते है। स्कूली छात्र-छात्राओं को ऐसा करने से रोकने की जिम्मेदारी संस्था प्रमुखों की होती है, लेकिन वह भी अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि अब ऐसी परिस्थितियों से निबटने शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है।

READ MORE: DA Hike Latest News: कर्मचारी-पेंशनभोगियों की हो गई चांदी.. सरकार ने 6 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, कैबिनेट ने दी मंजूरी

'निर्मित हो रही अप्रिय स्थिति'

दरअसल बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्यों को इस संबंध में खत प्रेषित कर निर्देशित किया है। पत्र में कहा गया है कि, "जिले अंतर्गत प्रायः देखा जा रहा है कि विषयवार शिक्षक की मांग को लेकर विद्यालयीन छात्र/छात्राओं द्वारा उच्च कार्यालय के अनुमति के बिना विद्यालयीन समय में ग्रामवासियों के साथ धरना प्रदर्शन, तालाबंदी एवं चक्काजाम जैसी गतिविधियों में संलिप्त होते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सीधे उच्च कार्यालय पहुंचकर विषयवार शिक्षक मांग की ज्ञापन प्रस्तुत की जा रही है, जो कि अत्यंत खेद पूर्ण एवं अप्रिय स्थितियों को निर्मित करता है।"

READ ALSO: Trains cancelled due to heavy rains: भारी बारिश से छत्तीसगढ़ में थमे ट्रेनों के पहिये.. इन सवारी गाड़ियों को किया गया निरस्त, IMD ने दी है चेतावनी..

'होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही'

Chhattisgarh DEO Letters to Principal: पत्र में आगे उल्लेख किया गया है कि, "विदित है शिक्षक नियुक्ति शासन स्तर का विषय है एवं जिले के रिक्त पदों पर नियुक्ति शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। अतएव उक्त संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में आपके विकासखण्ड / विद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन, तालाबंदी एवं चक्काजाम जैसी अवैधानिक गतिविधियों में सम्मिलित होने एवं सीधे उच्च कार्यालय पहुंचने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए वेतन रोके जाने की कार्यवाही की जावेगी, जिसकी जिम्मेदारी आप स्वयं की होगी। उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।"

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bemetara DEO has written a letter to the principals and advised them to maintain discipline in schools.

शहर की खबरें
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm