Bemetara News: बिरनपुर भुवनेश्वर साहू हत्याकांड में बड़ा अपडेट, CBI ने विशेष समुदाय के 2 और लोगों को किया गिरफ्तार
Bemetara News: साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी। CBI ने जांच के बाद विशेष समुदाय के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे …

Naxalites Surrender In Sukma/Image Credit: IBC24 File Photo
- पहले ही मामले में 12 लोग गिरफ्तार
- साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में की थी CBI जांच की मांग
बेमेतरा: Bemetara News, बिरनपुर में हुए भुवनेश्वर साहू हत्याकांड में CBI ने 2 लोगों को और गिरफ्तार किया है। साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी। CBI ने जांच के बाद विशेष समुदाय के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।
जानें क्या था बिरनपुर मामला
आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2023 को साजा विधानसभा के अंतर्गत बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया । इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया, जिससे यह मामला और गरमा गया। बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई।
Bemetara News, इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव बिरनपुर खार में मिले। उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठी थी। किंतु प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए सीबीआई जांच की मांग को एक सिरे से खारिज कर दी थी ।
विधानसभा चुनाव में भी बना मुद्दा
वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा 2013 में चुनाव के दौरान भी बिरनपुर में हुई हत्या एक बड़ा मुद्दा बना था। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की केबिनेट ने बिरनपुर हत्याकांड की गंभीरता और जनभावना को देखते हुए। इसकी सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है।
read more: भारत-ब्रिटेन एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाजार: मुख्यमंत्री साय
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: यह घटना 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई थी। दो बच्चों के आपसी विवाद ने दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें भुवनेश्वर साहू नामक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में भारी तनाव, हिंसा और आगजनी हुई थी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bemetara News: Big update in Biranpur Bhuvaneshwar Sahu murder case, CBI arrested 2 more people of special community
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm