Betul News : स्कूली छात्राओं के अपहरण की कोशिश.. बेहोश कर बाइक से ले जा रहे थे बदमाश, होश में आते ही गाड़ी से कूदी लड़कियां
Betul News : स्कूली छात्राओं के अपहरण की कोशिश.. बेहोश कर बाइक से ले जा रहे थे बदमाश, होश में आते ही गाड़ी से कूदी लड़कियां

Bhopal ED Raid Latest News
बैतूल। Attempt to kidnap girl students : बैतूल में स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का प्रयास किये जाने की वारदात से सनसनी फैल गई है। मामला बैतूल बाज़ार थानाक्षेत्र के सोहागपुर गाँव का है जहां दो स्कूली छात्राओ पर एक अज्ञात बाइक सवार ने नशीले पाउडर का छिड़काव किया। पाउडर से छात्राएं बेसुध हो गईं और जब उन्हें होश आया तब वो बाइक पर थीं और बाइक बैतूल नागपुर फोरलेन पर दौड़ रही थी। छात्राओं ने बाइक को रोकने कहा लेकिन बाइक चालक ने उनकी बात अनसुनी कर दी जिससे छात्राओं ने घबराहट में चलती बाइक से छलांग लगा दी जिसमे वो बुरी तरह से जख्मी हो गईं।
छात्राओं के कूदने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने छात्राओं को सड़क किनारे पड़े देखा तो तत्काल नेशनल हाइवे की एम्बुलेंस का स्टाफ पहुंचा और छात्राओं को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में नाबालिग छात्राओं का इलाज जारी है और पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात की है। छात्राओं ने जो घटना बताई उसके आधार पर बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास ये देख जा रहा है कि कहीं कोई सीसीटीवी फुटेज मिल सके जिससे जांच में आसानी हो।
दो दिन पहले भी बैतूल में तीन शातिर बदमाशों ने शहर में दहशत फैलाने के मकसद से राह चलते लोगों पर चाकू से हमले किये थे जिसमें 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे और अब अपहरण की घटना सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बैतूल जिले का एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र है जहां अधिकतर स्कूली छात्राएं दुर्गम सुनसान इलाकों से पैदल या सायकल से आवागमन करती हैं। इस तरह की वारदात से लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के लिए छात्राओं को एक सुरक्षित वातावरण देने की चुनौती बनी हुई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Attempt to kidnap school girls... Criminals were taking them away on bike after making them unconscious
