BJP Leader Viral Video: BJP नेता की खुलेआम गुंडागर्दी! गुरुपूर्णिमा पर शिक्षा अधिकारी को जड़ा थप्पड़, रोते हुए बोले- अगर बेटा होता तो बदला लेता
BJP Leader Viral Video: BJP नेता की खुलेआम गुंडागर्दी! गुरुपूर्णिमा पर शिक्षा अधिकारी को जड़ा थप्पड़, रोते हुए बोले- अगर बेटा होता Bhind News

BJP Leader Viral Video, BJP leader caught on video, BJP leader slaps official, Guru Purnima incident, Bhind school clash, BJP leader slaps officer,
- गुरु पूर्णिमा पर गुरु का अपमान,
- BJP नेता ने मंच पर खंड शिक्षा अधिकारी को जड़ा थप्पड़,
- बोले अधिकारी- अगर बेटा होता तो बदला जरूर लेता,
भिंड: Bhind News: गुरु पूर्णिमा जैसे पवित्र अवसर पर गुरु के साथ हुई शर्मनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। भाजपा के मेहगांव मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह घटना मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के एक विद्यालय में आयोजित गुरु पूजन समारोह के दौरान हुई जहां कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राकेश शुक्ला भी मौजूद थे। BJP Leader Viral Video
BJP Leader Viral Video: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में आयोजित पूजन कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा के पास आए और उन पर रुपयों की मांग का आरोप लगाते हुए बहसबाज़ी शुरू कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि नीरज शर्मा ने सरेआम राजीव शर्मा को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री राकेश शुक्ला ने भी विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक छात्रों द्वारा बनाई गई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।
Read More : Gwalior News: 6 महीने से युवती को परेशान कर रहा था सिरफिरे युवक, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम की कांप उठे लोग
Bhind News: वीडियो में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा भावुक होकर अपने शिष्यों से कहते नजर आ रहे हैं अगर मेरा कोई बेटा होता, तो इसका बदला जरूर लेता। यह कहते हुए वे रोने लगते हैं। राजीव शर्मा की तीन बेटियां हैं और वे वर्तमान में मेहगांव ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके शिष्य भावुक होकर उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहते हैं आप आदेश दीजिए हम हैं आपके शिष्य। यह दृश्य लोगों को झकझोर देने वाला था और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस कृत्य की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब भिंड में गुरुओं का ही सम्मान नहीं रहा तो फिर आम नागरिकों का क्या होगा?
BJP Leader Viral Video: विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने इस घटना को बेहद निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा की गुरु पूर्णिमा पर गुरु का अपमान होना हमारे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। गुरु अनुशासन और ज्ञान का प्रतीक होता है। भाजपा को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर मंडल अध्यक्ष को बर्खास्त करना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "गुरु पूर्णिमा" के अवसर पर भिंड जिले के मेहगांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Leader Viral Video: BJP leader slaps education officer
भिंड
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm