Damad Ji Kiraye Par Hai – 2 Trailer: मां की जान बचाने एक साल के लिए बिक गया दूल्हा, हंसी से लोटपोट कर देगा ‘दामाद जी किराए पर हैं 2’ का ट्रेलर
Damad Ji Kiraye Par Hai – 2 Trailer: मां की जान बचाने एक साल के लिए बिक गया दूल्हा, ‘दामाद जी किराए पर हैं 2’ का ट्रेलर रिलीज

Damad Ji Kiraye Par Hai - 2 Trailer| Photo Credit: Yash Kumar Entertainment
Damad Ji Kiraye Per Hai 2 Trailer: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता यश कुमार ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'दामाद जी किराए पर हैं 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी सफल रहा था और दर्शकों ने इसे खूब सराहा था, जिसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट बनाया गया है। फिल्म में यश कुमार के साथ सपना चौहान नजर आ रही हैं, जो एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं।
Read More: Loan Recovery Agent Marriage Video Viral: लोन रिकवरी करने पहुंचे युवक को हो गया युवती से प्यार, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, कैसे होगी लोन की वसूली?
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
गौरतलब है कि फिल्म "दामाद जी किराए पर हैं 2" में यश कुमार और सपना चौहान के साथ अमित शुक्ला, राकेश बाबू, वियाना दादवानी, युगान्त पांडेय, गुड्डू पटेल, सुजीत तिवारी, रागनी दुबे, पूनम वर्मा, सोनू दादवानी, ज्योति केसकर, मंतोष सिंह, अकांछा यादव, नीलू यादव, सुकू चौहान, सूरज पटेल, पंकज मेहता, ममता वर्मा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा एवं गीतकार राजेश शर्मा, शेखर मधुर हैं. गाने सुगम सिंह, ज्योति शर्मा, काजल राज ने गाए हैं. छायांकन समीर जहांगीर सैयद का है और संपादन गुरजेंट सिंह ने किया है।
Read More: Anupama Written Updates 13 February 2025: बेटे की खातिर राही के लिए पिघला पराग का दिल.. रस्मों को लेकर मोटीबा और अनुपमा के बीच होगी बहस
यश कुमार ने जारी की खुशी
Damad Ji Kiraye Per Hai 2 Trailer: ट्रेलर लॉन्च पर खुशी जाहिर करते हुए यश कुमार ने कहा कि, "यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। हमने इसमें एक अनोखी और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानी पेश की है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।" फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि, यश कुमार भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और उनकी यह नई फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें भावनात्मक और सामाजिक संदेश भी दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, "'दामाद जी किराए पर हैं 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हमें विश्वास है कि यह फिल्म उन्हें निराश नहीं करेगी।"
https://youtu.be/oeoJhsQbO1E
Web Title: Damad Ji Kiraye Per Hai 2 Official Trailer
Bhojpuri Cinema
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm