BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG के बाद अब MP में भी DJ की आवाज से 13 साल के बच्चे की मौत! परिजनों के आरोप के बाद उलझा मामला

13 year old child died due to DJ sound: पहले भी डीजे की तेज आवाज पर हार्ट अटैक से मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद से …

13 year old child died due to DJ sound

13 year old child died due to DJ sound

Dr.Anil Shukla
Published: 17 Oct 2024 | 10:31 pmModified: 17 Oct 2024 | 10:33 pm

भोपाल: 13 year old child died due to DJ sound भोपाल में डीजे की तेज आवाज से एक 13 साल के बच्चे की मौत का आरोप लगा है। यह घटना बीते 14 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि 13 साल का समर बिल्लौरे दुर्गा विसर्जन के दौरान चल समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। परिवार का आरोप है कि जैसे ही डीजे का साउंड तेज हुआ, समर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि बच्चे के हार्ट में पहले से छेद था। मौत के बाद पीएम न करवाने से यह पूरा मामला उलझ गया है।

read more:  Ajay Singh Yadav resigns: चुनावी हार के बाद इस दिग्गज कांग्रेस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा.. सोशल मीडिया पर किया ऐलान.. लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने डीजे वाले पर लगाए आरोप

पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज की वजह से उनके बेटे की मौत हुई। वहीं समर के बड़े भाई अमन बिल्लौरे का कहना है कि चल समारोह में डीजे का साउंड पहले कम था, हमारे इलाके में आने के बाद डीजे का साउंड तेज हो गया। जिसकी वजह से समर की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है, इसलिए मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बता दें कि पहले भी डीजे की तेज आवाज पर हार्ट अटैक से मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद से कोर्ट ने डीजे की तेज आवाज को लेकर कुछ प्रतिबंध लगाए थे, बावजूद इसके भी कई जगहों पर डीजे की तेज ध्वनि पर अंकुश नहीं लग सका है और इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

read more:  IPS Uday Kiran Posting: सालभर बाद दबंग IPS यू उदयकिरण की PHQ से बाहर पोस्टिंग.. भेजे गए दंतेवाड़ा, चुनाव आयोग ने हटाया था जिले से

डीजे के साउंड से शख्स को हुआ ब्रेन हेमरेज

ऐसी ही एक घटना की बात करें तो बलरामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जहां डीजे के साउंड से एक व्यक्ति की नस फट गई और उसे ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके बाद उसे अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने संभावनाएं जताई है कि डीजे के साउंड से उसके सिर के पिछले हिस्से की नस फट गई और खून का थक्का जम गया।

बलरामपुर जिले के 40 वर्षीय सनावल निवासी संजय जायसवाल को 9 सितंबर को अचानक चक्कर आने लगा और उल्टी होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इयर नोज थ्रोट (ENT) विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने जब उसका सीटी स्कैन कराया और रिपोर्ट देखी तो युवक के सिर के पिछले हिस्से की नस फटने से ब्लड क्लॉटिंग होना पाया गया। जिससे उन्होंने ने इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों व मेडिकल प्रोफेसरों को दी।

डॉक्टरों ने बताया कि यह अब तक का यह पहला मामला है जो कहीं ना कहीं चिंता का विषय है, क्योंकि वर्तमान में जिस प्रकार से धार्मिक व शादी विवाह सहित अन्य अवसरों में तीव्र ध्वनि यंत्रों जैसे डीजे आदि का प्रचलन बढ़ा है ये कहीं ना कहीं मानव के लिए अत्यंत हानिकारक है।

कहां कितने शोर की इजाजत

हर इलाके में डेसिबल की लिमिट है इंडस्ट्रियल इलाके में दिन में 75 और रात में 70 डेसिबल, व्यावसायिक इलाके में दिन में 65 और रात में 55 डेसिबल, रिहायशी इलाके में दिन में 55 और रात में 45 वहीं साइलेंस जोन में दिन में 50 और रात में 40 डेसिबल की इजाजत है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 13 year old child died due to DJ sound

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm